फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIBE 21 Registration 2026: एआईबीई-21 के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, देखें सभी जरूरी दस्तावेज और तिथियां

Wed, 11 Feb 2026 01:09 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AIBE 21 2026 Registration: एआईबीई 21 के लिए पंजीकरण आज, 11 फरवरी से शुरू हो गया है। आवेदन करने के दौरान उम्मीदवारों कई जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी, जिसके बारें में आप विस्तार से नीचे जान सकते हैं।
विज्ञापन
AIBE 21 Registration 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIBE 21 2026: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने एआईबीई 21 परीक्षा 2026 के पंजीकरण की घोषणा कर दी है। पंजीकरण आज 11 फरवरी से आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 30 अप्रैल, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। एआईबीई-21 परीक्षा 7 जून, 2026 को आयोजित की जाएगी।

नोट करें जरूरी तिथियां

विवरण तिथि
ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होने की तिथि 11 फरवरी, 2026
ऑनलाइन पंजीकरण बंद होने की तिथि 30 अप्रैल, 2026
ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि 1 मई, 2026
पंजीकरण फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि 3 मई, 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 22 मई, 2026
AIBE-XXI परीक्षा की तिथि 7 जून, 2026

 

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

एआईबीई-21 में भाग लेने के लिए उम्मीदवार के पास बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त लॉ इंस्टीट्यूट से 3 या 5 वर्षीय लॉ डिग्री होना आवश्यक है। इसके साथ ही कैंडिडेट का संबंधित राज्य की बार काउंसिल में एडवोकेट के रूप में नामांकन होना भी जरूरी है। इस परीक्षा के लिए आयु की अधिकतम सीमा निर्धारित नहीं की गई है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार कई बार परीक्षा दे सकते हैं जब तक वे इसे पास नहीं कर लेते।

उत्तीर्ण होने के लिए जरूरी अंक 

AIBE परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और विकलांग उम्मीदवारों के लिए यह न्यूनतम अंक 40 प्रतिशत निर्धारित किए गए हैं। यह सुनिश्चित करता है कि सभी योग्य वकील भारतीय न्यायालयों में वकालत करने के लिए आवश्यक अर्हता प्राप्त कर सकें।

आवश्यक दस्तावेज

  • पासपोर्ट आकार की रंगीन फोटो
  • स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर
  • एलएलबी स्नातक प्रमाण पत्र और मार्कशीट
  • एलएलएम प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • वकील का पहचान पत्र
  • एलएलएम मार्कशीट/ग्रेड रिपोर्ट (यदि लागू हो)
विज्ञापन

AIBE 21 2026: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले आप AIBE की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध AIBE 21 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर उम्मीदवारों को अपनी पंजीकरण विवरण दर्ज करनी होगी।
  • विवरण भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
  • अपने खाते में लॉगिन करके आवेदन पत्र भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फिर सबमिट पर क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें