इलाहाबाद विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में परास्नातक के कई पाठ्यक्रमों में सीटें खाली रह गई हैं। सीटें भरने के लिए मेरिट गिराकर शून्य कर दी गई है। इसके बावजूद प्रवेश के लिए अभ्यर्थी नहीं मिल रहे हैं।
इसके पीछे वजह मानी जा रही है कि स्नातक के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने परास्नातक में प्रवेश के लिए परीक्षा ही नहीं दी तो बहुत से अभ्यर्थी परास्नातक में प्रवेश के लिए चयनित तो हो गए लेकिन कोई दूसरा बेहतर विकल्प मिल जाने की वजह से प्रवेश लेने को तैयार नहीं हैं।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की ही बात करें तो एग्रीकल्चर जूलॉजी में 8 अगस्त को प्रवेश के लिए सामान्य, ओबीसी, एससी एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
पढ़ें- स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी, DU में दाखिले का अंतिम मौका
जबकि इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में 8 अगस्त को एमए शिक्षाशास्त्र, आधुनिक एवं मध्यकालीन इतिहास, संस्कृत, उर्दू, रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन, मनोविज्ञान, संगीत (तबला, गायन), दर्शनशास्त्र, पेंटिंग में प्रवेश के लिए सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को दाखिले के लिए बुलाया गया है।