फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में बदला प्रोफेशनल कोर्स में दाखिले का फॉर्मूला, अब ऐसे मिलेगा एडमिशन

Sat, 13 May 2017 10:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
डीयू दाखिला
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेशनल कोर्स बीएमएस (बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज), बीबीए-एफआईए (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन फाइनेंशियल इंवेस्टमेंट एनालिसिस) और बीबीई (बीए ऑनर्स बिजनेस इकोनॉमिक्स) के लिए दाखिला फॉर्मूला लगभग तय कर लिया गया है। इन कोर्स में दाखिले 60-40 फीसदी के फॉर्मूले से होंगे। इससे पहले दाखिला समिति की बैठकों में 65-35 के फॉर्मूले को लेकर चर्चा की जा रही थी।
विज्ञापन


प्रोफेशनल कोर्स के लिए दाखिले के इस प्रस्ताव के मुताबिक, प्रवेश परीक्षा के अंकों का वेटेज 60 फीसदी और 12वीं कक्षा के अंकों का वेटेज 40 फीसदी होगा। इस बार साक्षात्कार व समूह चर्चा नहीं होगी। केवल प्रवेश परीक्षा व 12वीं के अंकों के आधार पर ही मेरिट तय होगी। बीते साल तक साक्षात्कार व समूह चर्चा दाखिले के फॉर्मूले में शामिल थे। बताया जा रहा है कि डीयू प्रशासन स्वयं चाहता था कि समूह चर्चा व साक्षात्कार को दाखिले के फॉर्मूले में न रखा जाए। इसके लिए प्रशासन ने फैकल्टी ऑफ एप्लाइड सोशल साइंस से सिफारिशेें भी मांगी थी।

उल्लेखनीय है कि डीयू में बीएमएस छह कॉलेजों में चलता है, लेकिन आगामी सत्र से इस कोर्स में शहीद राजगुरु कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज फॉर वुमन में भी दाखिले लिए जाएंगे। वहीं, दोनों अन्य कोर्स के लिए अलग-अलग कॉलेजों में दाखिले होते हैं। इन तीनों कोर्स में एक हजार से अधिक सीटों पर दाखिला लिया जाएगा, जिसके लिए छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें