Karnataka SSLC Class 10th Result 2017: कर्नाटक बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन एग्जामिनेशन बोर्ड ने सेकेंडरी स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट (SSLC) का रिजल्ट जारी कर दिया है।
इस साल 2017 में एसएसएलसी परीक्षा 30 मार्च से शुरू हो कर 12 अप्रैल तक चली थी।
कर्नाटक के प्राइमरी एवं सेकेंडरी एजुकेशन मिनिस्टर ने ट्वीट कर जानकारी दी। 2016 में कुल 4,50,433 छात्रों ने कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा में हिस्सा लिया था। इनमें से 92% से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा पास की थी। लड़कियों का पास पर्सेंटेज 90.42% था और लड़कों का पास पर्सेंटेज 91.32% था।
सीधे रिजल्ट की साइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें- http://results.amarujala.com
या ऐसे भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट-
-बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगइन करें
-रिजल्ट के लिए दिए गए नोटीफिकेशन पर क्लिक करें
-मांगी जा रही जरूरी जानकारियां भरें
-जानकारियां भरने के बाद इसे सबमिट करें
-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा
-रिजल्ट की एक कॉपी सेव करके अपने पास रख लें
शुरुआत में ज्यादा ट्रैफिक की वजह से परेशानियां आ सकती हैं। ऐसे में थोड़े इंतजार के बाद फिर से रिजल्ट चेक करने की कोशिश करें।
संबंधित वेबसाइट का पताः http://karresults.nic.in/indexsslc2017.asp