फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई यूनिवर्सिटी की छात्राओं को विमेंस डे का तोहफा, अब लाइब्रेरी में 24 घंटे होगी एंट्री

Wed, 08 Mar 2017 01:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिवेंदु शेखर
विज्ञापन
मुंबई यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन मुंबई यूनिवर्सिटी के सभी छात्राओं के लिए एक अच्छी खबर है। यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई ने नोटिस जारी करते हुए बताया कि अब से यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी लड़कियों के लिए भी 24 घंटे तक खुली रहेगी।  
विज्ञापन


इससे पहले के नियम के मुताबिक हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देर रात तक हॉस्टल से बाहर रहने की इजाजत नहीं थी। यूनिवर्सिटी ने बताया कि इसके विद्यानगरी कैंपस में लड़कियों के लिए लाइब्रेरी टाइमिंग को बढ़ा कर 24 घंटे तक कर दिया गया है।  

 
Trending Videos
विज्ञापन

हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं को भरना होगा फॉर्म

मुंबई यूनिवर्सिटी
सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक अभी के रूल के हिसाब से जितने भी स्टूडेंट हॉस्टल में रहते हैं उनको अगर रात 10 बजे के बाद या देर रात तक हॉस्टल से बाहर रहना है तो एक फॉर्म भर कर देना होगा। जिसमें ये साफ करना होगा कि उस दौरान उनके सुरक्षा की किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी यूनिवर्सिटी प्रसाशन की नहीं होगी। साथ ही साथ छात्रों को 10 बजे के बाद हॉस्टल से बाहर जाने के लिए संबंधित रजिस्टर में भी एंट्री देनी होगी।  

इससे पहले भी लाइब्रेरी 24 घंटे तक खुली रहती थी लेकिन उसमें लड़कियों को 10 बजे के बाद जाने की इजाजत नहीं थी।  

साथ ही आपको बताते चलें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में भी हॉस्टल में रहने वाली छात्राएं पिछले कुछ समय से इस बात को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन से लगातार ये मांग कर रही हैं कि उन्हें भी देर रात तक लाइब्रेरी इस्तेमाल करने की छूट दी जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें