फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'UPPCS 2017' में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित

Tue, 07 Mar 2017 02:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिवेंदु शेखर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 2017 में होने वाले भर्ती परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। पीसीएस-2017 के लिए आयोग ने ऑनलाइन आवेदन मांगे थे लेकिन विज्ञापन में प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की गई थी लेकिन अब कलेंडर भी जारी किया जा चुका है। 
विज्ञापन
   
विज्ञापन

जानें मुख्य तिथियां

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग
आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार

-‘पीसीएस-2017 प्रारंभिक परीक्षा 21 मई को होगी जबकि मुख्य परीक्षा 9 सितंबर से प्रस्तावित है। 

-समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी-2016 की मुख्य परीक्षा 25 एवं 26 जून को कराने की घोषणा की गई है जबकि सहायक कुलसचिव परीक्षा-(2014) 19 एवं 20 मार्च को होगी। 

-सहायक वन संरक्षक/ वन क्षेत्राधिकारी-2017 प्रारंभिक परीक्षा 11 जून को होगी जबकि इसकी मुख्य परीक्षा 12 नवंबर से होगी। 

-अपर निजी सचिव परीक्षा-2017, 2 जुलाई को प्रस्तावित है, वहीं स्टाफ नर्स (महिला) भर्ती परीक्षा 9 जुलाई को होगी। अपर निजी सचिव परीक्षा हिंदी/अंग्रेजी टाइपिंग एवं शार्टहैंड’ 22 अगस्त से होनी है। 

-इसी क्रम में आयोग ने ‘प्रवक्ता राजकीय डिग्री कॉलेज-2017 स्क्रीनिंग परीक्षा 20 अगस्त तथा राजकीय इंटर कॉलेज स्क्रीनिंग परीक्षा-(2017) 25 नवंबर’ को कराने की घोषणा की है। सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2017 की 10 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें