मास्टर क्लास सेशन Skills and Competencies for 21st Century
- फोटो : अमर उजाला
सफलता.कॉम द्वारा 21वीं सदी के कौशल और योग्यताएं विषय पर आयोजित किये गए मास्टर क्लास सत्र में बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (बिमटेक) के निदेशक डॉ. हरिवंश चतुर्वेदी ने कहा कि 1995 से 2008 तक भारत में इंजीनियरिंग एजुकेशन का स्वर्णिम काल रहा है। क्योंकि 1991 के बाद आर्थिक सुधारों का समय रहा है। उस दौरान तेजी से उद्योग धंधे बढ़ रहे थे। जिन्हें इंजीनियर्स - मैनेजर्स की जरूरत थी। 1995 से पहले जो इंजीनियरिंग कॉलेज सिर्फ दक्षिण भारत या महाराष्ट्र में थे वो उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब व राजस्थान समेत अन्य राज्यों में भी खुलने लगे। 2010 के बाद प्राइवेट यूनिवर्सिटीज भी आयीं। जिन्होंने छोटे कॉलेजों के लिए संकट पैदा कर दिया। इसके अलावा 2008 की जो वैश्विक मंदी थी उसमें जब जॉब्स कम होने लगे तब देश के ऐसे एमबीए संस्थान और इंजीनियरिंग कॉलेज बंद होने लगे जिनमें गुणवत्ता परक शिक्षा नहीं थी जो छात्रों का प्लेसमेंट नहीं करा पा रहे थे।
ये भी सीखें
Master Digital Marketing
Professional Digital Marketing
डॉ.चतुर्वेदी ने कहा कि देश में किसी भी अन्य क्षेत्र की तरह शिक्षा भी लगातार विकसित होती रही है। देश में सरकारी नौकरी के लिए भी लोग बहुत परेशान होते रहे हैं। क्योंकि परिवारों को लगता है कि सरकारी नौकरी में स्थायित्व होता है और नौकरी के बाद पेंशन मिल जाती है।
हालांकि अब ये परिदृश्य बदल चुका है। जिनमें टैलेंट है उनको निजी क्षेत्रों में बेहतर विकल्प मिल रहे हैं। पब्लिक सेक्टर यूनिट की सैकड़ों कंपनियां आज युवाओं को बेहतर पैकेज पर हायर कर रही हैं। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आपमें सीखने की ललक है तो आप तरक्की करते रहेंगे। अगर आपके अंदर क्यूरोसिटी है तो आप जिंदगी भर सीखते रहने वाले बने रहेंगे।
ये भी सीख रहे युवा
डिजिटल मार्केटिंग ई बुक
डिजिटल मार्केटिगं मॉक टेस्ट
इसके अलावा छात्र इजरायल की तेल अवीव यूनिवर्सिटी में इतिहास के प्रोफेसर युवाल नोआह हरारी से बहुत कुछ सीख सकते हैं। उनकी हाल में प्रकाशित किताब सैपियंस ने दुनियां में तहलका मचाया हुआ है। उनकी एक अन्य किताब भी युवाओं के लिए बेहद प्रासंगिक है वो है 21 लेसंस फॉर द ट्वेंटी फर्स्ट सेंचुरी। इन दोनों किताबों को युवा पढ़ें। भविष्य के बारे में उनसे अच्छी और प्रामाणिक जानकारी युवाओं को कहीं और नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं के अंदर 3 स्किल्स बहुत जरूरी हैं भविष्य के लिए जिसमें एक है क्यूरोसिटी, दूसरी आप लाइफ लांग लर्नर बनें। क्योंकि डिग्रियां लेने से आने वाले 5 साल में कुछ नहीं होने वाला। आज के समय में हर 3 साल में नॉलेज पुरानी हो जाती है। बाजार ऐसा बन गया है कि नई स्किल्स और टेक्नोलॉजी लगातर आ रही हैं।
एडवांस डिजिटल मार्केटिंग
सफलता के साथ बनाएं अपना कॅरिअर
देश की जानी - मानी ऐडटेक कंपनी सफलता ने युवाओं की मदद के लिए कई प्रोफेशनल और स्किल ओरिएंटेड शॉर्ट और लॉन्ग टर्म कोर्सेज की शुरुआत की है जहां से आप घर बैठे खुद को एक किसी फील्ड का प्रोफेशनल बना सकते हैं। यहां डिजिटल मार्केटिंग के अलावा भी कई कोर्स मौजूद हैं। इतना ही नहीं सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सेज हैं। यहां से पढ़कर सैकड़ों युवाओं ने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में शानदार नौकरियां हासिल की हैं। तो फिर देर किस बात की आज ही सफलता से जुड़ें और अपना शानदार करियर बनाएं। आप अपने फोन में Safalta App डाउनलोड करके भी इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।