सहायक अध्यापकों के लिए फिरोजाबाद जिले में 105, मैनपुरी में 195, अलीगढ़ में 125, एटा में 335, कासगंज में 252, हाथरस में 535 तथा मथुरा में 216 पद आवंटित हैं। इसी प्रकार बदायूं में 60, पीलीभीत में 189, फतेहपुर में 252, प्रतापगढ़ में 360, कौशाम्बी में 108, वाराणसी जिले में 36, चंदौली में 216, जौनपुर में 108, मिर्जापुर में 180, सोनभद्र में 216, भदोही में 324, हरदोई में 288, सीतापुर में 1268, रायबरेली में 126, उन्नाव में 126, देवरिया में 324, कुशीनगर में 104, महराजगंज में 360, बस्ती में 324, सिद्घार्थनगर में 389, ललितपुर में 36, जालौन में 72, चित्रकूट में 288, बांदा में 270, महोबा में 126, हमीरपुर में 206, फैजाबाद में 108, बाराबंकी में 286, सुलतानपुर में 288, अमेठी में 382, अम्बेडकरनगर में 72, गोंडा में 788, बलरामपुर में 158, बहराइच में 251, श्रावस्ती में 79, रामपुर में 432, बिजनौर में 180, अमरोहा में 72, कानपुर देहात में 144, औरैया में 29, फर्रूखाबाद में 180, कन्नौज में 144, बलिया में 720 तथा शामली जनपद में 27 पद आवंटित किए गए हैं।
नियुक्ति प्रक्रिया का कार्यक्रम
बीएसए कार्यालय में उपस्थिति की तिथि- 23 अप्रैल 2018
चयन समिति के माध्यम से अनुमोदन की कार्यवाही- 27 अप्रैल 2018
चयन सूची में शामिल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र- 01 मई 2018
नियुक्ति पत्र के बाद अध्यापक/अध्यापिकाओं के शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन और इसके बाद वेतन भुगतान की कार्यवाही
पद रिक्त होने पर होगी द्वितीय काउंसिलिंग
प्रथम काउंसिलिंग की चयन प्रक्रिया के बाद जनपदों में पद रिक्त होने पर द्वितीय काउंसिलिंग कराई जाएगी। सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद के मुताबिक इसके लिए अलग से निर्देश जारी होंगे।