पाठ्यक्रमः
लाइब्रेरियनशिप के लिए प्रोफेशनल ट्रेनिंग जरूरी होती है। लाइब्रेरी साइंस में एक वर्षीय बैचलर डिग्री पाठ्यक्रम करने के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम स्नातक स्तर की योग्यता होनी चाहिए। इसी तरह एक वर्षीय मास्टर्स डिग्री पाठ्यक्रम भी उपलब्ध है। जिसके लिए अभ्यर्थी के पास लाइब्रेरी साइंस में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। यदि विद्यार्थी इस क्षेत्र में अनुसंधान या टीचिंग जॉब पाना चाहता है, तो वह लाइब्रेरी साइंस में एमफिल या पीएचडी तक का पाठयक्रम करके भी अपने सपनों को पूरा कर सकता है।
अवसर :
लाइब्रेरी साइंस में डिग्री या डिप्लोमा धारकों को सरकारी एवं निजी लाइब्रेरियों के अलावा' गैलरीज, आर्काइव्स, इन्फॉर्मेशन एंड डॉक्यूमेंटेशन सेंटर्स, पब्लिशिंग हाउस आदि में प्लेसमेंट मिल सकती है। इसी तरह उन्हें रिसर्च, कन्सल्टेंट्स कैटलॉगर्स आदि के रूप में कॉन्ट्रेक्ट के आधार पर जॉब मिलने की संभावना होती है।
ये भी पढ़ें- ये सख्स ऐसे पहुंचा लुधियाना से जर्मनी, शुरू किया 60 करोड़ का बिजनेस
प्रमुख संस्थान :
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़ डिपार्टमेंट ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस
- बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस (एक वर्षीय)
- अन्य संबंधित कोर्स
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
- डिपार्टमेंट ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस
- बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस (एक वर्षीय)
- मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस (एक वर्षीय)
अन्नामलाई यूनिवर्सिटी, अन्नामलाई नगर
- मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस (दो वर्षीय)
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी
- डिपार्टमेंट ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस
- बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस (एक वर्षीय)
- मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस (एक वर्षीय)
- पीएचडी इन लाइब्रेरी साइंस (एक वर्षीय)