फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board Exam 2025: प्रवेश पत्र खो जाने पर भी दे सकेंगे बोर्ड परीक्षा, उत्तर-पुस्तिका पर होगी छात्र की फोटो

Sat, 18 Jan 2025 10:40 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Board Exams 2025: बिहार बोर्ड की परीक्षा अगले महीने से शुरू होगी। बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा में उत्तर-पुस्तिका पर छात्र की फोटो दिखेगी।
 
विज्ञापन
Bihar Board Exam 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BSEB Bihar Board Exams 2025: बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी तेज हो चुकी है। इंटर परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 15 फरवरी, 2025 तक और मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी तक दो पालियों में किया जाएगा। बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है।

विज्ञापन


इंटरमीडिएट के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 10 जनवरी से शुरू होकर 20 जनवरी तक चलेगी। वहीं, मैट्रिक परीक्षार्थियों के इंटरनल असेसमेंट और प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 21 से 23 जनवरी के बीच होगा। 

Bihar Board Admit Card: एडमिट कार्ड खो जाने पर भी दे सकेंगे परीक्षा

यदि किसी छात्र का एडमिट कार्ड गुम हो जाता है या गलती से वह परीक्षा केंद्र पर नहीं लाता, तो उसकी पहचान उपस्थिति पत्रक में स्कैन की गई फोटो और रोल शीट से सत्यापित कर परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।

एडमिट कार्ड और पहचान पत्र से जुड़े निर्देश

  • इंटर और मैट्रिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन छात्रों के एडमिट कार्ड में फोटो संबंधित त्रुटियां हैं, उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।
  • यदि एडमिट कार्ड पर गलत फोटो छपी हो या किसी अन्य व्यक्ति की तस्वीर हो, तो ऐसे छात्रों को अपने साथ एक मान्य पहचान पत्र लेकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। 
  • पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, या फोटोयुक्त बैंक पासबुक मान्य होंगे। 
  • जिन छात्रों के एडमिट कार्ड में त्रुटि है, वे अपने पहचान पत्र की सत्यापित छायाप्रति (राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित) परीक्षा केंद्र पर जमा करेंगे। साथ ही, उन्हें मूल पहचान पत्र के साथ स्वयं उपस्थित होना होगा। 
  • केंद्राधीक्षक छात्र के चेहरे का मिलान कर परीक्षा में बैठने की अनुमति देंगे। 
  • इसके बाद छात्रों को डाटा रहित उत्तरपुस्तिका प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

उत्तरपुस्तिका में होंगे फोटो और निर्देश

इस वर्ष उत्तरपुस्तिकाओं के कवर पृष्ठ पर परीक्षार्थियों की तस्वीर छपी होगी। उत्तरपुस्तिका के बाएं हिस्से में केवल विषय का नाम और उत्तर देने का माध्यम दर्ज होगा। छात्रों को अपने प्रश्न पत्र के सेट कोड को बॉक्स में भरकर उसके गोलक को सही ढंग से रंगना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें