कनाडा में रहने वाले भारतीय युवाओं के लिए खुशखबरी है। वे अब कनाडा की सेना में शामिल हो सकेंगे। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कनाडाई सशस्त्र बल कम सैनिकों की संख्या से जूझ रहे हैं। यूक्रेन में चल रहे युद्ध से सीखते हुए सरकार अपनी सेना का विस्तार करने की इच्छुक है। इसलिए हाल ही में रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने घोषणा की कि जो लोग पिछले दस वर्षों से देश में रह रहे हैं, वे इस कार्यक्रम में खुद को नामांकित करने के पात्र हैं।
कनाडा में 2021 तक स्थायी निवास के साथ आठ मिलियन से अधिक अप्रवासी थे। कुल कनाडाई आबादी का लगभग 21.5 प्रतिशत। उसी वर्ष लगभग एक लाख भारतीय कनाडा के स्थायी निवासी बन गए, क्योंकि देश ने अपने इतिहास में रिकॉर्ड 405,000 नए अप्रवासियों को जगह दी। कनाडा सरकार ने पहले स्थायी निवासियों को कुशल सैन्य विदेशी आवेदक (एसएमएफए) प्रवेश कार्यक्रम के तहत सशस्त्र बलों के साथ काम करने की अनुमति दी थी। इसने केवल प्रशिक्षित पायलट, डॉक्टर या वकील जैसे पेशेवरों को अनुमति दी। हाल ही में कनाडा ने आगामी 2023-2025 सत्र के लिए अपनी नवीनतम आप्रवासन स्तर योजना जारी की। यह कदम सेना में शामिल होने के इच्छुक उपयुक्त गैर-कनाडाई उम्मीदवारों की संभावना को बढ़ाने वाला है। यह देश की वर्तमान जनसांख्यिकी में भी बदलाव करेगा।