इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) जल्द ही सीए फाइनल और सीए फाउंडेशन 2021 का रिजल्ट जारी करेगा। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, आईसीएआई 21 मार्च रविवार या 22 मार्च सोमवार को सीए फाइनल और सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी कर सकता है। सीए फाइनल और सीए फाउंडेशन का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जारी होगा। सीए रिजल्ट पुराने और नए कोर्स दोनों के लिए जारी होगा।