फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीएआई: 21 मार्च को जारी हो सकता है सीए फाइनल एवं फाउंडेशन रिजल्ट

Fri, 19 Mar 2021 03:25 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सीए - फोटो : ICAI
विज्ञापन

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) जल्द ही सीए फाइनल और सीए फाउंडेशन 2021 का रिजल्ट जारी करेगा। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, आईसीएआई 21 मार्च रविवार या 22 मार्च सोमवार को सीए फाइनल और सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी कर सकता है। सीए फाइनल और सीए फाउंडेशन का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जारी होगा। सीए रिजल्ट पुराने और नए कोर्स दोनों के लिए जारी होगा।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज: आज जारी होगा नेशनल एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट


सीए फाइनल और सीए फाउंडेशन का रिजल्ट 21 मार्च की शाम या फिर 22 मार्च को जारी हो सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी है, वे रिजल्ट के जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इसे चेक कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को ऑनलाइन मेल भी किया जाएगा। हालांकि, अभी रिजल्ट जारी होने के निश्चित तारीख और वक्त के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-UP Board 2021: इस साल 56 लाख विद्यार्थी देंगे परीक्षा, जानें 10वीं व 12वीं में कितने विद्यार्थी हैं?

सीए फाइनल और सीए फाउंडेशन रिजल्ट के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी के लिए अभ्यर्थी  आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर विजिट करें। आईसीएआई ने सीए नवंबर परीक्षाओं के परिणाम पहले ही जारी कर दिए हैं। अब जनवरी परीक्षाओं का रिजल्ट जारी होना है। सीए मई 2021 परीक्षाओं के लिए पंजीकरण 31 मार्च से शुरू होगा।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें