उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – icai.org पर अधिसूचना पढ़ सकते हैं। जिन छात्रों ने 31 जुलाई, 2022 तक डायरेक्ट एंट्री रूट के माध्यम से इंटरमीडिएट के लिए अंतरिम रूप से पंजीकरण किया है, उन्हें मई 2023 इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम के परीक्षा फॉर्म को भरने से पहले न्यूनतम अंकों के साथ स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने का संतोषजनक प्रमाण प्रस्तुत करना आवश्यक है।
ICAI CA Exam: अक्तूबर से पहले शुरू करनी होगी ट्रेनिंग
ऐसे छात्रों को आईसीआईटीएसएस पूरा करने के बाद एक अक्तूबर, 2022 को या उससे पहले अपना व्यावहारिक प्रशिक्षण शुरू करना होगा और फिर मई 2023 में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यह छात्रों को प्रदान किया जाने वाला एक बार का अवसर है।
ICAI CA Nov 22 Exam: 31 अगस्त से पहले कराना होगा पंजीयन
इस बीच, आईसीएआई ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स यानी सीए इंटरमीडिएट नवंबर 2022 की परीक्षाओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की सुविधा 31 अगस्त, 2022 तक उपलब्ध होगी। कार्यक्रम के अनुसार, ग्रुप-1 के लिए इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 02 नवंबर से शुरू होंगी और 09 नवंबर, 2022 को समाप्त होंगी, जबकि ग्रुप -2 की परीक्षाएं 11 से 17 नवंबर, 2022 तक आयोजित की जाएंगी।