फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2019: क्या UGC की जगह होगा हायर एजुकेशन कमीशन ऑफ इंडिया का गठन

सार

  • स्कूली और उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार पर जोर
  • स्टडी इन इंडिया से विदेशी छात्रों को लुभाने की तैयारी
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोदी सरकार-2 के पहले आम बजट में नई शिक्षा नीति और नेशनल रिसर्च फाउंडेशन को मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की जगह हायर एजुकेशन कमीशन ऑफ इंडिया (HECI) के गठन के लिए बिल पेश करने का प्रावधान भी किया है। इसके लिए आने वाले साल में बिल का मसौदा पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन


सरकार के अनुसार, HECI के गठन से उच्च शिक्षा प्रणाली के नियमन में बड़े सुधार लाए जा सकेंगे। साथ ही शिक्षण संस्थानों को ज्यादा स्वायत्ता देने और बेहतर अकादमिक परिणाम प्राप्त करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग परामर्श योजना को हरी झंडी दी गई है।

स्टडी इन इंडिया से दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनने की योजना

विज्ञापन

केंद्रीय बजट में स्टडी इन इंडिया प्रोजेक्ट को भी हरी झंडी मिल गई है। आईआईटी, आईआईएम समेत अन्य विश्वविद्यालयों में विदेशी छात्र-छात्राओं और फैकल्टी की संख्या में इजाफा करने पर जोर होगा। विदेशी छात्रों का रुझान भारत में बढ़ाने के लिए भारतीय संस्थानों में ऑनलाइन डिग्री व सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। इसके अलावा उच्च शिक्षा में 18 से 23 आयु वर्ग के छात्रों की संख्या (ग्रॉस इंनरोलमेंट रेशियो) 25.2 फीसदी से बढ़ाकर 40 फीसदी पहुंचाने की योजना भी शामिल की गई है। 

ये भी पढ़ें : मोदी सरकार का युवाओं को तोहफा, आम बजट में शिक्षा और रोजगार के लिए है ये प्लान

युवाओं को रोजगार से जोडऩे के लिए स्किल इंडिया प्रोग्राम
मोदी सरकार के बजट में युवाओं को रोजगार से जोडने के लिए खास प्रावधान किया गया है।  स्किल इंडिया और स्टार्टअप इंडिया के तहत युवाओं को रोजगार व उद्यमिता से जोडने का काम शुरू होगा। शिक्षा में सुधार के मकसद से देशभर मे तीन लाख शिक्षकों के खाली पदों को भरने का भी प्रावधान किया गया है। 

ये भी पढ़ें : निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, जानें उनकी शिक्षा और जिंदगी से जुड़ी हर अहम बात

एनआरएफ
एनआरएफ का गठन प्रधानमंत्री की साइंटिफिक एडवाइजरी काउंसिल की सिफारिश पर सोसायटी एक्ट में हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके अध्यक्ष होंगे। एनआरएफ इंप्रिंट, इंप्रेस, एसईआरबी के अलावा सभी शोधकार्यों की निगरानी करेगा। केंद्र ने इसकी स्थापना का रोडमैप भी तैयार कर लिया है।

ये भी पढ़ें : Budget 2019: जानें किस तरह के कौशल को बढ़ावा देगी सरकार, इनमें करियर बनाना होगा फायदेमंद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें