BTE UP Result 2022: दो पालियों में हुईं थीं सम सेमेस्टर की परीक्षाएं
रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- bteup.ac.in पर जाएं और अपनी रजिस्ट्रेशन कम लॉग इन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके परिणाम की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन उत्तर प्रदेश (BTE,UP) की ओर से सम सेमेस्टर 2022 दो पालियों में सुबह के सत्र के साथ सुबह 09 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर की पाली दोपहर 02 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की गई थी।
BTE UP Result 2022: परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं तो कराएं री-चेकिंग
बीटीई यूपी सम सेमेस्टर मार्कशीट 2022 तक पहुंचने पर, उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर, अंक, कुल अंक, रैंक, विषयों और अन्य महत्वपूर्ण विवरणों की जांच करनी होगी। परिणाम जारी होने के बाद अब जो उम्मीदवार इससे संतुष्ट नहीं हैं, वे बोर्ड द्वारा अनुमति दिए जाने पर री-चेकिंग के लिए आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन उत्तर प्रदेश (BTE, Uttar Pradesh) की ओर से दिए गए निर्देशों के माध्यम से री-चेकिंग के लिए अनुरोध करना होगा।