फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSSC: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने इंटर लेवल मेन परीक्षा को स्थगित किया, जानिए, पूरी जानकारी 

Wed, 28 Oct 2020 11:23 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Exam - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

BSSC: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने इंटर लेवल मेन परीक्षा को स्थगित कर दिया है। आयोग ने इंटर लेवल संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 2014 को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 29 नवंबर को आयोजित होनी वाली थी, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया  है। इंटर लेवल मेन परीक्षा का आयोजन अब 13 दिसंबर को होगा। आयोग ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-IGNOU: जुलाई 2020 सत्र के लिए आवेदन की आखिरी तारीख फिर बढ़ी 


 

Trending Videos
विज्ञापन

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने 1st इंटर स्तरीय प्रारंभिक परीक्षा वर्ष 2018 में 8,9 और 10 दिसंबर को आयोजित की थी। इस परीक्षा का परिणाम 14 फरवरी 2020 को जारी किया गया था। इस मेन परीक्षा के लिए कुल 63739 उम्मीदवार पास हुए थे। बता दें कि परीक्षा को स्थगित करने संबंधित नोटिस को अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bih.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-Crack IBPS Clerk Exam 2020: वो 5 गलतियां जो तैयारी के वक़्त छात्र अक्सर दोहराते हैं 


BSSC इंटर स्तरीय मुख्य परीक्षा 2014 का एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से एक महीने पहले जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। यह परीक्षा दिसंबर में आयोजित हो रही है, ऐसे में नवंबर में परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी हो जाएंगे। हालांकि, अभी आयोग की तरफ से इसकी तारीख की घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें