फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGNOU: जुलाई 2020 सत्र के लिए आवेदन की आखिरी तारीख फिर बढ़ी 

Wed, 28 Oct 2020 10:41 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इग्नू - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

IGNOU: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जुलाई 2020 सत्र के लिए दाखिले की तारीख को फिर आगे बढ़ा दिया है। ऐसे में अभी तक जिन अभ्यर्थियों ने स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन नहीं किया है, उनके पास यह एक अच्छा मौका है। 

विज्ञापन

 

31 अक्तूबर तक कर सकते हैं आवेदन
इग्नू ने स्नातक, स्नातकोत्तर व डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 31 अक्तूबर कर दिया है। अब छात्र 31 अक्तूबर 2020 तक अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री और डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक वेबसाइट जरूर देखें। 

इसे भी पढ़ें-KMAT 2020 Admit Card: प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड


उम्मीदवार स्नातक डिग्री कार्यक्रम, मास्टर डिग्री कार्यक्रम, विश्वविद्यालय के डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा कार्यक्रम के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट
ignouadmission.samarth.edu.in. 

डायरेक्ट लिंक
विज्ञापन

इग्नू जुलाई 2020 सत्र के प्रवेश के लिए ऐसे करें आवेदन
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
-यहां होमपेज पर आपको पंजीकरण लिंक मिलेगा जिस पर क्लिक करें।
-इसके बाद नए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी भरें।
-पंजीकरण के बाद वापस लॉग इन पर जाएं और उसके बाद आगे की प्रकिया पूरी करें।
-आखिर में पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
- इस तरह आप अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें