BSF Constable Tradesmen Result: बीएसएफ ने कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
BSF Constable Tradesmen Exam Result 2023 : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने आज यानी 06 नवंबर को कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन) पद के लिए भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट www.bsf.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
बीएसएफ कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती परीक्षा 28 अगस्त 2023 को 1284 पदों के लिए आयोजित की गई थी। इसके लिए 10वीं पास उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है।