फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Board: 19 फरवरी को होने वाली डीएलएड परीक्षा स्थगित, जल्द जारी होंगी नई तिथि

Sat, 13 Feb 2021 05:21 PM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

BSEH DelEd Exam Postponed: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSEH) ने होने वाली की डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। बता दें कि यह परीक्षा 19 फरवरी, 2021 को आयोजित होनी थी लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से इसे फिल्हाल के लिए टाल दिया गया है। इन परीक्षाओं से संबंधित नया तिथि पत्र जल्द ही जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन


बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह ने बताया कि इस परीक्षा को प्रशासनिक कारणों के चलते रद्द किया गया है। इसके लिए छात्र-अध्यापक डीएलएड प्रथम व द्वितीय वर्ष (री-अपीयर) परीक्षा से संबंधित नवीनतम सूचना के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें।

ये भी पढ़ें : BHEL: 10वीं पास उम्मीदवारों का मेरिट से होगा चयन, सरकारी नौकरी का शानदार मौका
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा की है। बोर्ड परीक्षाएं 20 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी और 31 मई तक चलेंगी। वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से बोर्ड परीक्षाओं में लगभग 45 दिनों की देरी हुई है। इसके लिए बीएसईएच (BSEH) ने पहले से ही 30 फीसदी पाठ्यक्रम में कटौती की है। हरियाणा बोर्ड ने सीबीएसई की तर्ज पर सिलेबस में 30 फीसदी की कटौती की है। वहीं, प्रश्नपत्र में 50 फीसदी बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।

ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri: इस राज्य के लोक सेवा आयोग में सरकारी शिक्षकों की बड़ी भर्ती, सैलरी 1.5 लाख तक

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें