RPSC ACF FRO Admit Card 2021: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक वन संरक्षक और वन रेंज अधिकारियों की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर सहायक वन संरक्षक और वन रेंज अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के जरिए अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।