फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: कॉल पर दिया जा रहा बोर्ड परीक्षा में नंबर बढ़वाने का प्रलोभन, बोर्ड ने जारी की एडवाइजरी, जरूर पढ़ें

Tue, 05 Mar 2024 03:57 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Board Exams 2024: बोर्ड के संज्ञान में आया है कि कुछ लोग छात्रों और अभिभावकों को कॉल करके उन्हें पैसों के बदले बोर्ड परीक्षा में नंबर बढ़ाने की बात कर रहे हैं। बोर्ड ने इसके ध्यानार्थ एक नोटिस जारी किया है। नीचे पढ़े पूरा विवरण।
विज्ञापन
BSEB - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BSEB Bihar Board: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों को उन फर्जी कॉल से सावधान रहने की सलाह दी है, जिनमें फोन पर कोई व्यक्ति खुद को बोर्ड का सदस्य बताता है और पैसे के बदले परीक्षा में अच्छे अंक दिलाने का दावा करता है। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि बीएसईबी इंटर, मैट्रिक परीक्षा 2024 की उत्तर पुस्तिकाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं और इनके साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है।

विज्ञापन


बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे इस तरह की किसी भी कॉल के बारें में बोर्ड को सूचित करें। बोर्ड ने कहा है कि कॉल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) या साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं।
बोर्ड द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है, "ऐसी सूचना प्राप्त हो रही है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा समिति का प्रतिनिधि बनकर आमजनों से फोन कॉल के माध्यम से पैसे की मांग की जा रही है तथा उनके द्वारा गलत रूप से संबंधित छात्र-छात्राओं का इंटरमीडिएट/वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2024 का प्राप्तांक बढ़ाने का प्रलोभन दिया जा रहा है।"
विज्ञापन


बोर्ड ने कहा, "यह पूर्णतः गलत, अवांछनीय तथा गैरकानूनी है, जिसके लिए ऐसे असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करना आवश्यक है। उल्लेखनीय है कि इंटरमीडिएट/वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2024 की उत्तर पुस्तिकाएं पूरी तरह बारकोडेड हैं और उनकी गोपनीयता अक्षुण्ण है। इस प्रकार, छात्र/छात्राओं की उत्तरपुस्तिकाएं पूरी तरह गोपनीय हैं। किसी भी स्तर से उत्तरपुस्तिकाओं में अंक परिवर्तित करना संभव नहीं है।"

बोर्ड ने आगे कहा, "अतः सर्वसाधारण से अपील है कि यदि उनके पास उपरोक्त के संबंध में यदि कोई फोन कॉल आता है तो वे तुरंत स्थानीय थाना में उक्त फोन नंबर देकर ऐसे लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करावें अथवा संबंधित साईबर क्राईम सेल में शिकायत करें। किसी भी परिस्थिति में ऐसे असामाजिक तत्वों के झांसे में न आएं। साथ ही, यह भी अनुरोध है कि ऐसे असामाजिक तत्वों के बारे में समिति को भी सूचित करें ताकि उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जा सके।"

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें