फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB 2024: सिमुलतला आवासीय विद्यालय में छठवीं में प्रवेश की परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानें कब होगा एग्जाम

Mon, 07 Oct 2024 02:45 PM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BSEB 2024: सिमुलतला आवासीय विद्यालय में छठवीं में प्रवेश की परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानें कब होगा एग्जाम
विज्ञापन
एडमिट कार्ड हुआ जारी - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BSEB 2024: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज, 7 अक्टूबर को सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 2025 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले पंजीकृत विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट savsecondary.biharboardonline.com और bsebsimultala.com पर जाकर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।  प्रारंभिक परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों को वन-टाइम पासवर्ड (OTP) और अपने मोबाइल नंबर का उपयोग करना होगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले छात्र मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होंगे। बता दें कि कक्षा 6 में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 18 अक्तूबर को किया जाएगा। प्रवेश पत्र में छात्र का नाम, परीक्षा का नाम, हॉल पास नंबर, परीक्षा की तारीख और समय, स्थान, फोटो, कैटेगरी सहित कई महत्वपूर्ण निर्देश दर्ज होंगे. परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

परीक्षा सारणी 

विशेषता विवरण
पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
दूसरी पाली दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक
भाषाएँ प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों में
पेपर की संख्या 2 (पेपर 1 और पेपर 2)
प्रत्येक पेपर के अंक 150 अंक

परीक्षा कार्यक्रम

विशेषता विवरण
प्रारंभिक परीक्षा एक शिफ्ट में आयोजित
समय दोपहर 1:00 बजे से 3:30 बजे तक
मुख्य परीक्षा की तिथि 20 दिसंबर
मुख्य परीक्षा का आयोजन दो पालियों में 
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  1. आधिकारिक वेबसाइट savsecondary.biharboardonline.com पर जाएं।
  2. कक्षा 6 प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  3. मांगी गई डिटेल को दर्ज कर सबमिट करें।
  4. हॉल टिकट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  5. अब चेक करें।
  6. प्रिंट निकाल लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें