प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों को वन-टाइम पासवर्ड (OTP) और अपने मोबाइल नंबर का उपयोग करना होगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले छात्र मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होंगे। बता दें कि कक्षा 6 में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 18 अक्तूबर को किया जाएगा। प्रवेश पत्र में छात्र का नाम, परीक्षा का नाम, हॉल पास नंबर, परीक्षा की तारीख और समय, स्थान, फोटो, कैटेगरी सहित कई महत्वपूर्ण निर्देश दर्ज होंगे. परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।