फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB OFSS 11th Admission 2026: 11वीं में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 18 मई तक ले सकेंगे प्रवेश

Thu, 14 May 2026 07:13 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BSEB OFSS 11th Admission 2026: बिहार बोर्ड ने ओएफएसएस के जरिए 11वीं एडमिशन 2026-28 की अंतिम तिथि बढ़ाकर 18 मई 2026 कर दी है। पहली मेरिट लिस्ट में चयनित छात्र अब तय समय तक प्रवेश ले सकते हैं। 19 मई तक सभी डेटा एंट्री और सत्यापन पूरा करना होगा।
 
विज्ञापन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, BSEB - फोटो : Amar Ujala (Self)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने ओएफएसएस के माध्यम से कक्षा 11वीं में एडमिशन लेने वाले छात्रों को बड़ी राहत दी है। बोर्ड ने छात्रों के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रणाली (OFSS) के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-28 में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब पहली मेरिट लिस्ट में चयनित छात्र 18 मई 2026 तक एडमिशन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

विज्ञापन


पहले यह प्रक्रिया 5 मई से 12 मई 2026 तक निर्धारित थी। हालांकि, कई छात्रों द्वारा तय समय सीमा के भीतर प्रवेश नहीं लेने के कारण बोर्ड ने आवेदन और एडमिशन की समय सीमा बढ़ाने का फैसला लिया है।

संशोधित शेड्यूल जारी

बिहार बोर्ड द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, 14 मई को होने वाले एडमिशन की जानकारी संबंधित संस्थानों को 15 मई तक ओएफएसएस पोर्टल पर अपडेट करनी होगी। वहीं, 18 मई तक होने वाले एडमिशन का डेटा 19 मई तक अपलोड करना अनिवार्य रहेगा।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सभी स्कूलों और कॉलेजों को प्रतिदिन ओएफएसएस पोर्टल अपडेट करना होगा। साथ ही, ऑनलाइन डेटा एंट्री और दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तिथि 19 मई 2026 निर्धारित की गई है।

ऐसे चेक करें चयन स्थिति

छात्र ओएफएसएस पोर्टल पर जाकर अपनी सीट अलॉटमेंट स्थिति देख सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।

सीट अलॉटमेंट चेक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले ओएफएसएस की आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.net पर जाएं।
  • यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • “Selection Status” सेक्शन में जाएं।
  • यहां आवंटित स्कूल या कॉलेज की जानकारी दिखाई देगी।
  • इंटीमेशन लेटर डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेजों के साथ आवंटित संस्थान में जाकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन

समय सीमा नहीं मानने पर रद्द होगी सीट

बिहार बोर्ड ने छात्रों को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि निर्धारित विस्तारित समय सीमा तक एडमिशन प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो आवंटित सीट स्वतः रद्द कर दी जाएगी। ऐसी रिक्त सीटों को बाद में दूसरी मेरिट सूची में शामिल छात्रों को आवंटित किया जाएगा।

बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से समय पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें