फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 12th Result: संस्कृति स्कूल की दिविशा शर्मा का कमाल, इंग्लिश-साइकोलॉजी में हासिल किए 100 में से 100 अंक

Thu, 14 May 2026 04:49 PM IST
मार्केटिंग डेस्क एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Sanskriti School: सीबीएसई कक्षा 12वीं के नतीजों में संस्कृति स्कूल की दिविशा शर्मा ने दो विषयों में पूरे-पूरे अंक हासिल कर अपने स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया। दिविशा ने अंग्रेजी और मनोविज्ञान में 100 में से 100 अंक हासिल करके शानदार प्रदर्शन किया।
 
विज्ञापन
Divisha Sharma - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sanskriti School: सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परिणामों में संस्कृति स्कूल की छात्रा दिविशा शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया है। दिविशा ने इंग्लिश और साइकोलॉजी विषय में 100 में 100 अंक हासिल कर स्कूल के टॉप प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में अपनी जगह बनाई है।

विज्ञापन


स्कूल की आधिकारिक सब्जेक्ट-वाइज टॉपर लिस्ट के अनुसार, दिविशा शर्मा उन चुनिंदा छात्रों में शामिल रहीं जिन्होंने इन विषयों में पूर्ण अंक प्राप्त किए। इंग्लिश विषय में उन्होंने 100 में से 100 अंक हासिल किए, जबकि साइकोलॉजी में भी उन्होंने परफेक्ट स्कोर दर्ज किया। इस विषय में अमृता कौर अर्नेजा और अनिका वशिष्ठा जैसे अन्य मेधावी छात्र भी शामिल रहे।

पढ़ाई के साथ साहित्य में भी बनाई पहचान

धीरज शर्मा और चारू शर्मा की बेटी दिविशा शर्मा केवल पढ़ाई में ही नहीं, बल्कि साहित्य और मंचीय गतिविधियों में भी सक्रिय रही हैं। वह विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों पर कविता पाठ में हिस्सा ले चुकी हैं। उन्होंने स्वयं भी कविताएं लिखी हैं। उनकी लिखी कविताएं एक चर्चित पुस्तक संग्रह में प्रकाशित भी हो चुकी हैं। 

उनकी कविता संग्रह पुस्तक 'Hear Me 1st' को दिल्ली पोएट्री स्लैम (Delhi Poetry Slam) द्वारा प्रकाशित किया गया। बताया जाता है कि संस्कृति स्कूल की प्रिंसिपल रिचा अग्निहोत्री ने उनसे उनकी कविता पुस्तक अपने नाम समर्पित करने के लिए भी कहा था, जो दिविशा की साहित्यिक प्रतिभा और स्कूल में उनकी पहचान को दर्शाता है।
विज्ञापन

स्कूल गतिविधियों में भी निभाई अहम भूमिका

दिविशा शर्मा नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक संस्कृति स्कूल की छात्रा रही हैं। स्कूल जीवन के दौरान उन्होंने कई जिम्मेदार भूमिकाएं निभाईं। वह अपने हाउस ग्रुप की कप्तान भी रह चुकी हैं और नेतृत्व क्षमता के लिए उन्हें काफी सराहना मिली।

शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ साहित्य, नेतृत्व और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी ने दिविशा शर्मा को स्कूल के प्रमुख विद्यार्थियों में शामिल किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें