फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB DElEd Result: बिहार डीएलएड प्रथम और द्वितीय वर्ष के स्क्रूटिनी का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Sat, 28 Oct 2023 05:46 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BSEB DElEd Result: बिहार डीएलएड प्रथम और द्वितीय वर्ष के स्क्रूटिनी का रिजल्ट जारी हो चुका है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
BSEB DElEd Result - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BSEB DElEd Scrutiny Result: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष (स्क्रूटनी) का परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने स्क्रूटनी प्रक्रिया के लिए आवेदन किया था, वे बीएसईबी डीएलएड प्रथम और द्वितीय वर्ष (स्क्रूटिनी) परिणाम आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

बिहार डीएलएड प्रथम और द्वितीय वर्ष (स्क्रूटिनी) परिणाम चेक करने के लिए छात्रों को डीएलएड रिजल्ट पोर्टल पर अपने रोल कोड, रोल नंबर और जन्मतिथि के साथ लॉग इन करना होगा।

बीएसईबी डीएलएड प्रथम वर्ष (2022-24) और बीएसईबी डीएलएड द्वितीय वर्ष (2021-23) परीक्षा 05 जून से 15 जून 2023 तक आयोजित की गई थी। दोनों वर्षों के परिणाम 15 सितंबर को प्रकाशित किए गए थे।
विज्ञापन

परीक्षा विवरण

बता दें कि बिहार के विभिन्न संस्थानों में डीएलएड की कुल 30,700 सीटें हैं। इस साल डीएलएड प्रवेश परीक्षा में 1,39,141 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से कुल 1,17,037 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। बीएसईबी डीएलएड 2023 प्रवेश परीक्षा में कुल 84.11% छात्र उत्तीर्ण हुए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें