BSEB 10th Result 2020: 15 लाख से अधिक बिहार बोर्ड के 10वीं के छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन जल्द ही यह इंतजार खत्म होने वाला है, क्योकि बिहार बोर्ड जल्द
ही परिणामों की घोषणा करने वाला है। इसलिए परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए थोड़ा तनाव भरा समय हो सकता है ऐसे में उनका अभिभावकों को उनक सपोर्ट करना चाहिए। रिजल्ट के समय पेरेंटस को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए-
बच्चों को हौसला दें:
- परिणाम का इंतजार कर रहे छात्र अक्सर घबरा जाते हैं। ऐसे में अभिभावकों को बच्चे की घबराहट कम करने में मदद करनी चाहिए। अपने बच्चे के साथ ही रहें। तथा उनसे सकारात्मक बाते करें। इससे बच्चे का मनोबल मजबूत होगा। बच्चों से दोस्ताना व्यवहार रखें। बच्चों की समय-समय पर काउंसलिंग करें। रिजल्ट खराब होने पर बच्चों पर गुस्सा न करें।
खानपान का रखें ध्यान:
- परिणाम का इंतजार कर रहे छात्र तनाव में आ जाते हैं जिस कारण वे खाना - पीना भी छोड़ देते हैं। इस वजह से उनकी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। इसलिए माता-पिता को अपने बच्चे के खान-पान पर भी ध्यान देना चाहिए।
तुलना न करें:
- जब माता पिता आपने बच्चे की तुलना किसी दूसरे से करने लगते हैं तो ऐसे में बच्चों में तनाव बढ़ जाता है। आप अपने बच्चों पर भरोसा रखें और उसके साथ रहें और उनकी तुलना किसी और बच्चों से न करें।
निराशा से रहें दूर:
- बच्चे का 10वीं का रिजल्ट जैसा भी आए, अभिभावक निराश न हो अपने बच्चे का हौसला बढ़ाएं और उन्हें भविष्य में और अच्छा करने के लिए प्रेरित करें। माता-पिता को समझना होगा कि कम अंक या असफल होना बच्चों के भविष्य को तय नहीं करता है। बच्चों को समझाएं कि वो हिम्मत न हारे और न ही मायूस हो। बच्चों का हर कदम पर साथ दें और उन्हें आगे के लिए तैयार करें।