फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board BSEB 10th Result 2020: 10वीं कक्षा के परिणाम इस दिन हो सकतेे हैंं जारी, यहां लें पूरी जानकारी

Wed, 20 May 2020 09:03 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Bihar Board 10th Result 2020 Date
विज्ञापन

Bihar Board 10th Result 2020: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं या मैट्रिक का परीक्षा परिणाम बुधवार 20 मई, 2020 को घोषित किए जाने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट के मुतबिक जिन छात्रों ने टॉप किया है उनमें से आधे की सत्यापन प्रक्रिया पूरी हो गई है और इस प्रक्रिया के पूरे हो जाने पर बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


देशभर में चल रही कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण परीक्षा परिणाम आने में इतनी देरी हुई। जबकि 10वीं बोर्ड का परिणाम मार्च के अंत तक घोषित किया जाना था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार BSEB के एक अधिकारी ने कहा है कि आने वाले सप्ताह में बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम को जारी कर सकता है। बता दें कि बोर्ड द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है। परिणाम जारी करने से पहले बोर्ड द्वारा अन्य बची औपचारिकताओं जैसे टॉपर्स की कॉपियों का सत्यापन, टॉपर्स का वीडियो कॉल के जरिए साक्षात्कार भी पूरा करने के बाद ही परिणाम घोषित किए जाएंगे। 

जो अभ्यर्थी लंबे समय से परिणाम घोषित होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वे छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebinraneteredu.in, biharboardonline.bihar.gov.in और bsebbihar.com पर बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम 2020 की जांच कर सकेंगे।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में लगभग 15 लाख, 29 हजार और 393 छात्र शामिल हुए थे। राज्य भर में 1368 परीक्षा केंद्रों पर 17 फरवरी से 24 फरवरी तक 10वीं बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई थी।

गौरतलब है कि बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा के रिजल्ट में पिछले साल 80.73 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। साल 2018 में बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में 68.89 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। इस साल बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा के रिजल्ट को लेकर अभी तक असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जबकि 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 24 मार्च को जारी किया गया था। जिसमें 80.44 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा सफल हुए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें