फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB Admit Card 2024 : बिहार बोर्ड 10वीं का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Sun, 14 Jan 2024 03:10 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BSEB Class 10th,12th Admit Card 2024 : बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (बीएसईबी) ने बिहार बोर्ड कक्षा 10 वीं का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन
BSEB Bihar Board Admit Card 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BSEB Admit Card 2024 Out: बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (बीएसईबी) ने बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि सभी माध्यमिक स्तर के स्कूलों के प्रमुख बिहार कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

BSEB प्रवेश पत्र विवरण

बिहार बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र पर स्कूलों के प्रधानाचार्यों को हस्ताक्षर कर स्कूल की मोहर लगानी होगी। स्कूलों को उन छात्रों की जानकारी के संबंध में एक रजिस्टर भी रखना होगा, जिन्हें प्रवेश पत्र आवंटित किया गया है। बिहार बोर्ड वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2024 इंटरनल असेसमेंट और प्रैक्टिकल परीक्षा 18 से 20 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की थ्योरी परीक्षा 15 से 23 फरवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

BSEB 10 Admit Card 2024 एडमिट कार्ड डिटेल

बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (बीएसईबी) की तरफ से जारी बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के एडमिट कार्ड में निम्नलिखित जानकारियां दर्ज होंगी- 

  • परीक्षा का नाम

  • बोर्ड विवरण

  • कक्षा विवरण

  • छात्र का नाम

  • स्कूल कोड

  • पंजीकरण विवरण और संख्या

  • छात्र का रोल नंबर

  • सभी विषयों की सूची

  • परीक्षा और रिपोर्टिंग का समय

  • परीक्षा केंद्र विवरण

  • छात्र का फोटो और हस्ताक्षर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें