BSEB Class 10th Compartment Exam Registration: बिहार बोर्ड की कक्षा 10वीं का परिणाम 31 मार्च, 2023 को जारी किया गया था। इस परिणाम से जो परीक्षार्थी संतुष्ट नहीं हैं, उन्हे बिहार बोर्ड ने दो अप्रैल से कंपार्टमेंट के लिए आवेदन करने की सुविधा दी थी, जिसका आज, यानी 10 अप्रैल अंतिम दिन हैं। जिन परीक्षार्थियों को परिणाम में कंपार्टमेंट मिली है, और अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे जल्द ही बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि सात अप्रैल, 2023 है। इस वर्ष बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 81.4 फीसदी रहा है। बिहार मैट्रिक परीक्षा 2023 में कुल 16,10,657 छात्र पास हुए हैं, जिनमें से 6,61,570 लड़के और 6,43,633 लड़कियां हैं।
बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर लॉग ऑन करें।
होम पेज पर बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट रजिस्ट्रेशन के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
न्यू रजिस्ट्रेशन पैनल के तहत परीक्षा का प्रकार और जिला चुनें।
आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और "रजिस्टर करें" पर क्लिक करें।
कंपार्टमेंट परीक्षा आवेदन पत्र भरें।
बीएसईबी कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
पुष्टि पृष्ठ डाउनलोड करें और इसे अपने डिवाइस पर सहेजें।
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
बीएसईबी री-एग्जाम उन उम्मीदवारों के लिए है जो किसी कारणवश 10वीं बोर्ड परीक्षा 2023 में शामिल नहीं हो सके। ऐसे छात्र अपने संबंधित स्कूल से बीएसईबी मैट्रिक पूरक परीक्षा फॉर्म 2023 भर सकते हैं। बीएसईबी के अध्यक्ष ने पहले बताया था कि 31 मई तक स्क्रूटनी, कंपार्टमेंटल परीक्षा आयोजित की जाएगी ताकि कोई देरी न हो और छात्रों का एक साल बर्बाद न हो। छात्रों को अधिक जानकारी के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर देखने की सलाह दी जाती है।