फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB: बिहार बोर्ड कब जारी करेगा इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे? जल्द खत्म होगा करीब 13 लाख छात्रों का इंतजार

Mon, 17 Mar 2025 11:45 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Board Result 2025: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के करीब 13 लाख छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार हो, जोकि बहुत जल्द समाप्त होने वाला है। बीएसईबी जल्द ही इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर सकता है।
 
विज्ञापन
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BSEB Bihar Board 12th Result 2025: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा आयोजित इंटर परीक्षा 2025 में शामिल हुए करीब 13 लाख छात्रों को मार्च के अंत तक अपने परिणाम मिलने की संभावना है। बोर्ड नतीजों की घोषणा करने के बाद छात्रों के स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करेगा। इसके अलावा, परिणाम जारी होने के बाद छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से भी अपना परिणाम चेक कर पाएंगे और मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे।

विज्ञापन

टॉपर्स के इंटरव्यू के बाद होगी नतीजों की घोषणा

बीएसईबी द्वारा मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद टॉपर्स के इंटरव्यू लिए जाते हैं, उसके बाद नतीजों की घोषणा की जाती है। बीएसईबी अध्यक्ष ने एक प्रेस वार्ता में कहा था कि इंटर के नतीजे संभावित रूप से 30 मार्च तक घोषित कर दिए जाएंगे।

इसके अलावा, मैट्रिक यानी 10वीं की परीक्षा के नतीजे अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, इंटरमीडिएट परिणाम जारी करने की सटीक तारीख को लेकर बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक साझा नहीं की गई है, लेकिन इसके मार्च के अंतिम सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: एम्स सामान्य भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक; 4576 पदों पर होनी है नियुक्ति
 

Bihar Board Intermediate Result 2025: पिछले वर्षों के परिणामों का रुझान

पिछले वर्षों के परिणाम जारी करने की समयसीमा को देखें तो बीएसईबी आमतौर पर परीक्षा समाप्त होने के 40 दिनों के भीतर इंटर के नतीजे घोषित करता है। पिछले वर्षों के रुझानों के अनुसार, इंटर परीक्षा के सभी स्ट्रीम के नतीजे एक साथ घोषित किए जाएंगे।
  • 2024: परीक्षा 12 फरवरी को समाप्त हुई और परिणाम 23 मार्च (40 दिनों बाद) घोषित हुए।
  • 2023: परीक्षा 11 फरवरी को समाप्त हुई और परिणाम 21 मार्च (38 दिनों बाद) जारी हुए।
  • 2022: परीक्षा 1-14 फरवरी तक हुई और परिणाम 16 मार्च (30 दिनों बाद) जारी किए गए।
  • 2021: परीक्षा 13 फरवरी को समाप्त हुई और रिजल्ट 26 मार्च (41 दिनों बाद) घोषित हुए।

स्कोरकार्ड में क्या जानकारी होगी?

बिहार बोर्ड के नतीजे घोषित होने के बाद, छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे, जिसमें निम्नलिखित जानकारी होगी:
  • विषयवार अंक
  • कुल प्राप्तांक
  • पासिंग प्रतिशत
  • योग्यता स्थिति

यह अंक उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस वर्ष परीक्षा 1,677 केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें 12,92,313 छात्र शामिल हुए। इनमें 6,41,847 लड़कियां और 6,50,466 लड़के थे।

Bihar Board 12th Passig Marks: बिहार बोर्ड कक्षा 12 पासिंग मार्क्स

इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को निम्नलिखित योग्यताएं पूरी करनी होंगी:
  • कुल मिलाकर न्यूनतम 33% अंक
  • प्रत्येक विषय में कम से कम 30% अंक
  • व्यावहारिक विषयों में 40% अंक अनिवार्य
विज्ञापन

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Download: बीएसईबी 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?

बिहार बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित करने के बाद छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से सबसे तेज परिणाम चेक कर पाएंगे। यहां छात्रों को अपनी मार्कशीट/स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी। परिणाम की घोषणा होने पर छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
  • सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट amarujala.com. पर जाएं।
  • यहां बोर्ड/बोर्ड परिणाम वाले अनुभाग पर जाएं।
  • अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से अपना बोर्ड, यानी बिहार बोर्ड चुनें।
  • अब बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • परिणाम में दिए गए सभी विवरण सावधानीपूर्वक जांचें।
  • अब नीचे डाउनलोड बटन पर क्लिक करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
  • भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें