Bihar Board 10th Result 2025: 17 फरवरी से 25 मार्च तक हुई थी परीक्षा
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 के बीच दो पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा की शुरुआत भाषा विषय की परीक्षा से हुई थी, जिसके बाद अन्य विषयों की परीक्षाएं आयोजित की गईं।
Bihar Board Matric Result 2025: दो दिन हुआ टॉपर्स का वेरिफिकेशन
बिहार बोर्ड ने दो दिन, बुधवार और गुरुवार को मेधावी छात्र-छात्राओं का वेरिफिकेशन किया गया था। अब कल, यानी 29 मार्च को परीक्षा के परिणाम की घोषणा की जाएगी।
BSEB Matric Result 2025: इंटर के रिजल्ट के तीन दिन बाद आ रहा 10वीं का परिणाम
बोर्ड ने पिछले वर्ष 12वीं का रिजल्ट जारी होने के 7 दिनों बाद 10वीं का परिणाम घोषित किया था, लेकिन इस वर्ष मैट्रिक का परिणाम इंटर रिजल्ट के तीन दिन बाद ही प्रकाशित करने की घोषणा की गई है।
BSEB 10th Result 2025: कैसे चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट
कल, बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के नतीजे जारी होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट बिना किसी असुविधा के देख और डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपनी ऑनलाइन मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे तुरंत
यहां क्लिक करके खुद को पंजीकृत कर लें।
पंजीकरण करने के बाद आपको परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट सबसे पहले मिलती रहेगी। परिणाम जारी होते ही आपको नोटिफिकेशन भी भेजा जाएगा, जिससे आप सबसे पहले अपना परिणाम देख सकेंगे। परिणाम चेक करने के लिए नीचे बताए स्टेप्स का पालन करना होगा:
- सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
- यहां परिणाम वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
- विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से बिहार बोर्ड चुनें।
- अब बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- मांगे गए क्रेडेंशियल (रोल नंबर और रोल कोड) दर्ज करें और सबमिट कर दें।
- परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
- यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करें।
आप
यहां क्लिक करके भी सीधे बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम वाले पेज पर जा सकते हैं।
पिछले वर्ष 82.91 फीसदी रहा था परिणाम
पिछले साल बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में कुल 16,64,252 छात्र शामिल हुए, जिसमें से 8,58,785 छात्राएं और 8,05,467 छात्र थे। इस साल पास प्रतिशत 82.91 फीसदी रहा। प्रथम श्रेणी में कुल मिलाकर 4,52,302 स्टूडेंट्स पास हुए। द्वितीय श्रेणी से 5,24,965 स्टूडेंट्स पास हुए। वहीं, 3,80,732 स्टूडेंट्स की थर्ड डिवीजन आई। पिछले वर्ष 6,80,293 छात्र और 6,99,549 छात्राओं ने मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण की थी।
पिछले वर्ष के टॉपर्स
पिछले वर्ष बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर लिस्ट में कुल 51 विद्यार्थियों के नाम शामिल थे। वहीं, टॉप-5 विद्यार्थियों की सूची में 10 छात्र-छात्राओं के नाम शामिल थे। पिछले वर्ष लड़कों की तुलना में लड़कियों का पास प्रतिशत अधिक रहा था।
रैंक छात्र/छात्रा का नाम प्राप्तांक
1 शिवांकर कुमार 489
2 आदर्श कुमार 488
3 आदर्श कुमार 486
3 सुमन कुमार पूर्वे 486
3 साजिया परवीन 486
पिछले वर्ष शिवांकर कुमार ने 489 अंक (97.80%) प्राप्त कर मैट्रिक परीक्षा में टॉप किया था। 488 प्राप्ताकों के साथ दूसरे टॉपर आदर्श कुमार थे। वहीं, 4 छात्रों ने रैंक-3 हासिल की थी। आदित्य कुमार, सुमन कुमार पूर्वे, पलक कुमारी, साजिया परवीन ने बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में संयुक्त रूप से रैंक-3 हासिल की थी।