फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB 10th Compartmental Exam 2025: बीएसईबी 10वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी; दो मई से एग्जाम

Tue, 22 Apr 2025 01:14 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BSEB 10th Compartmental Exam 2025: बिहार बोर्ड ने कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा 2 से 7 मई के बीच आयोजित की जाएगी।
 
विज्ञापन
बिहार बोर्ड पटना - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Board 10th Compartmental Exam 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आज, 22 अप्रैल को कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षा 2025 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। इसके साथ ही बोर्ड ने मैट्रिक विशेष परीक्षा का प्रवेश पत्र भी जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट bsebonline.com. पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन


प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए 7 मई तक बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। स्कूल प्रमुख ऊपर दी वेबसाइट के अलावा, निम्नलिखित वेबसाइटों के माध्यम से भी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

  • secondary.biharboardonline.com
  • biharboardonline.com

स्कूलों से प्राप्त करना होगा प्रवेश पत्र

बोर्ड ने स्कूलों के प्रमुखों को निर्देश दिया है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उनपर अपने हस्ताक्षर और संस्थान की मोहर लगाकर संबंधित छात्रों को वितरित करना सुनिश्चित करें। बोर्ड ने सख्त निर्देश दिया है कि छात्र स्वयं प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की कोशिश न करें।
 

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "स्कूल प्रिंसिपलों और उम्मीदवारों को विशेष रूप से सूचित किया जाता है कि एडमिट कार्ड केवल उन उम्मीदवारों के लिए मान्य होगा जिन्होंने सेंट-अप/प्री-परीक्षा पास कर ली है या परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं। जिन उम्मीदवारों को सेंट-अप नहीं मिला, वे असफल रहे, अनुपस्थित रहे या जिनका नामांकन रद्द कर दिया गया है, वे इस परीक्षा में बैठने के पात्र नहीं होंगे।"
 

BSEB Bihar Board 10th Compartmental Exam Date: इस दिन होगी 10वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षा

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की सैद्धांतिक कंपार्टमेंटल परीक्षा 2 मई से 7 मई तक आयोजित होने वाली है। आंतरिक मूल्यांकन और व्यावहारिक परीक्षा 29 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन

एडमिट कार्ड में त्रुटि हो तो यहां करें संपर्क

बोर्ड ने कहा है यदि ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी कठिनाई आती है तो हेल्पलाइन नंबरों: 8146568498, 9694496288 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलाव, सहायता के लिए bseb@antiersolutions.com पर ईमेल कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें