फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board 10th Answer Key: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, इस तारीख तक दर्ज करें आपत्ति

Thu, 06 Mar 2025 09:19 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Board 10th Answer Key: बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा 2025 की ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्नों की आंसर-की जारी की। उम्मीदवार इसे बिहार बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं और 10 मार्च तक आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन
Bihar Board Exam 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Board 10th Answer Key: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने मैट्रिक परीक्षा 2025 के ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्नों की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। छात्र और छात्राएं अब बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर इस उत्तर कुंजी को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की के माध्यम से वे अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और इस सेक्शन में संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।

विज्ञापन

आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

यदि किसी परीक्षार्थी को आंसर-की में दिए गए उत्तरों पर कोई आपत्ति है, तो वे अपनी आपत्ति 10 मार्च 2025 तक वेबसाइट पर दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें objmatric.biharboardonline.com पर जाकर 'रजिस्टर ऑब्जेक्शन रिगार्डिंग आंसर की मैट्रिक एग्जाम 2025' लिंक पर क्लिक करना होगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 10 मार्च 2025 शाम 5 बजे तक ही आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। इसके बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। 
 

BSEB 10th Exam Answer Key: 50 अंकों के प्रश्नों के उत्तर

इस बार 50 अंकों के ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के लिए ओएमआर आधारित उत्तर पत्र का उपयोग किया गया था। बोर्ड ने विषय विशेषज्ञों की एक टीम से इन प्रश्नों के उत्तर कुंजी तैयार करवाई है, ताकि विद्यार्थियों को सही उत्तर मिल सकें और उनकी प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जा सके।
विज्ञापन

मैट्रिक उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन और परीक्षा परिणाम  

मैट्रिक परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 10 मार्च तक पूरा हो जाएगा। परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक आयोजित की गई थी। बीएसईबी के अध्यक्ष ने बताया कि इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम मार्च के अंत तक और मैट्रिक परीक्षा के परिणाम अप्रैल के पहले सप्ताह में घोषित किए जाएंगे। 

बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा 2025 में कुल 15,85,868 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इनमें से 8,18,122 लड़कियां और 7,67,746 लड़के परीक्षा में शामिल हुए।

आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

सबसे पहले objection.biharboardonline.com पर जाएं।
अब अपनी कक्षा चुनें और रोल नंबर व रोल कोड दर्ज करें।
इसके बाद लॉग इन करें और आंसर-की चेक करें।
यदि आपत्ति है, तो आपत्ति दर्ज करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें