फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB 12th Result 2025: चार बार रिजल्ट चेक करने के बाद हुआ यकीन, टॉपर प्रिया डॉक्टर बनकर करना चाहती हैं सेवा

Wed, 26 Mar 2025 05:33 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं की साइंस टॉपर प्रिया जायसवाल को अपना नाम टॉपर्स लिस्ट में देखकर यकीन नहीं हुआ। उन्होंने चार बार रिजल्ट चेक किया, तब जाकर विश्वास हुआ कि उन्होंने राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।
विज्ञापन
इंटर स्टेट टॉपर प्रिया जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BSEB 12th Result 2025: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में बगहा के एक छोटे से गांव के किसान की बेटी प्रिया जायसवाल ने कमाल कर दिखाया है। साइंस स्ट्रीम में राज्य में टॉप कर उन्होंने अपने परिवार, स्कूल और पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। प्रिया ने 484 अंक (96.8%) हासिल किए हैं, जिससे उनकी मेहनत और लगन साफ झलकती है।

विज्ञापन


12वीं की छात्रा प्रिया की इस शानदार उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिजन, शिक्षक और स्थानीय लोग उनकी सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं और बधाइयों का सिलसिला जारी है। प्रिया की यह उपलब्धि न केवल बगहा बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय बन गई है।

पिता का संघर्ष, प्रिया की मेहनत

प्रिया जायसवाल का कहना है कि उनकी सफलता के पीछे उनके माता-पिता, शिक्षकों और बहनों का पूरा सहयोग रहा। उन्होंने बताया कि लिख-लिखकर प्रैक्टिस करने से पढ़ाई ज्यादा याद रहता है, इसलिए उन्होंने इस तरीके को अपनाया और सभी विषयों पर बराबर ध्यान दिया।

प्रिया ने यह भी साझा किया कि दसवीं कक्षा में उन्हें बिहार बोर्ड में 8वां स्थान मिला था। तब उन्होंने अपनी गलतियों को पहचाना और ठान लिया कि इस बार वे उन गलतियों को नहीं दोहराएंगी और उन्होंने सुधारा भी।

विज्ञापन


बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन

चार बार देखने के बाद यकीन हुआ कि मैं बिहार टॉपर हूं

प्रिया ने जब पहली बार अपना नाम रिजल्ट लिस्ट में भाई से सुना तो उन्हें यकीन नहीं हुआ और उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में वह अकेली प्रिया नहीं हैं लेकिन चार बार ठीक से चेक करने पर उन्हें यकिन हुआ कि वही इस बार की बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा टॉपर हैं।

यह भी पढ़ेंहिंदुस्तान पेट्रोलियम में डिप्लोमा इंजीनियर्स के लिए भर्ती, आज से करें आवेदन; वेतन एक लाख से अधिक 

डॉक्टर बनना चाहती है प्रिया

प्रिया आगे चलकर मेडिकल की तैयारी करके डॉक्टर बनना चाहती हैं। उनके पिता संतोष जायसवाल ने, कहा कि वे अपनी बेटी की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने देंगे। वे सीमित संसाधनों के बावजूद, इंटरनेट, वाई-फाई और जरूरी सुविधाएं जुटाकर उसकी मेडिकल की तैयारी में पूरा सहयोग करेंगे। प्रिया की मां, रीमा देवी, अपनी बेटी की सफलता से बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि हमारा घर-खर्च खेती और गन्ने की फसल से चलता है। लेकिन, प्रिया शुरू से ही बहुत मेहनती रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें