BSEB 12th Result 2024: बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा आज, 23 मार्च को दोपहर 01.30 बजे कक्षा 12 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2024 के परीक्षाफल में तीनों संकाय - विज्ञान, कला एवं वाणिज्य को मिलाकर उत्तीर्णता का प्रतिशत 87.21% है। वहीं, बोर्ड ने टॉप-5 की लिस्ट भी जारी की है, जिसमें कुल मिलाकर 24 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
आज जारी परीक्षाफल में विशेष उल्लेखनीय है कि तीनों संकाय में छात्राओं की उत्तीर्णता का प्रतिशत छात्रों की तुलना में अधिक है।
कला संकाय में छात्राओं की उत्तीर्णता का प्रतिशत 88.07% है, तो वहीं 83.17% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
वाणिज्य संकाय में 96.91% छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं, तो छात्रों की उत्तीर्णता का प्रतिशत 93.86% है।
विज्ञान संकाय में 89.71% छात्राएं उत्तीर्ण हैं, जबकि उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत 86.73% है।