BSEB Bihar Board:बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड जल्द ही बिहार बोर्ड 12वीं का एडमिट कार्ड 2022 जारी करेगा। उम्मीदवार जो इस साल कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे, वे बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड जल्द ही बिहार बोर्ड 12वीं का एडमिट कार्ड 2022 जारी करेगा। उम्मीदवार जो इस साल कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे, वे बीएसईबी की आधिकारिक साइट biharboardonline.com के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं या इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 1 फरवरी से 14 फरवरी, 2022 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित करेगा। कक्षा 12वीं के लिए व्यावहारिक परीक्षा 10 जनवरी से 20 जनवरी, 2022 तक आयोजित की जाएगी।
बीएसईबी की ओर से नंवबर 2021 में घोषणा की गई थी कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से कम से कम 10 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। पहली पाली की परीक्षा 9:30 बजे शुरू होगी जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1:45 बजे शुरू होगी। उम्मीदवारों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा।