फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB 10th Result 2025: 10वीं में कम रह जाएं नंबर तो घबराएं नहीं, सुधार के लिए मिलेगा अवसर; जानें पूरा विवरण

Sat, 29 Mar 2025 10:21 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Board 10th Result 2025: बिहार मैट्रिक परीक्षा 2025 के परिणाम आज जारी किए जाएंगे। यदि किसी छात्र के अंक उम्मीद से कम आते हैं या वह किसी विषय में असफल हो जाता है, तो उसे निराश होने की जरूरत नहीं है। बिहार बोर्ड ऐसे छात्रों को दोबारा सुधार का अवसर प्रदान करता है, जिससे वे अपने अंकों में बढ़ोतरी कर सकते हैं और अपनी शिक्षा जारी रख सकते हैं। नतीजे देखने के लिए अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
 
10वीं के छात्र यहां रिजल्ट देखें
विज्ञापन
Bihar Board Matric Result 2025 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Board Matric Result 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज, 29 मार्च 2025 को दोपहर 12:00 बजे, कक्षा 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा 2025 का परिणाम जारी करने जा रही है। रिजल्ट की घोषणा होने के बाद छात्र अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी परिणाम देख सकते हैं। यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स

विज्ञापन


बिहार बोर्ड 10वी परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों को मिलाकर कम से कम 33% अंक हासिल करना अनिवार्य होता है। हालांकि, अगर किसी छात्र के कम नंबर आते हैं या वे असफल हो जाते हैं, तो उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। बिहार बोर्ड ऐसे छात्रों को सुधार का अवसर प्रदान करता है, जिससे वे अपने प्रदर्शन को बेहतर बना सकते हैं।  

संतोषजनक अंक न आने पर क्या करें?

यदि किसी छात्र को किसी विषय में अपेक्षा से कम अंक प्राप्त होते हैं, तो वे स्क्रूटनी (उत्तर पुस्तिका पुनर्मूल्यांकन) के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत, कॉपी की दोबारा जांच की जाती है और यदि कोई त्रुटि पाई जाती है तो अंक सुधार दिए जाते हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए छात्रों को एक आवेदन पत्र भरना होता है और निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक शुल्क जमा करना होता है।

क्या होती है स्क्रूटनी?

  • इसमें यह देखा जाता है कि सभी उत्तरों की सही तरह से जांच हुई है या नहीं और अंकों की कुल गणना में कोई गलती तो नहीं हुई।
  • अगर किसी सही उत्तर को परीक्षक ने गलती से चेक नहीं किया है, तो उसे जांचकर उसके नंबर जोड़े जाते हैं।
  • स्क्रूटनी के दौरान छात्र अपने उत्तरों को दोबारा नहीं लिख सकते और न ही कुछ नया जोड़ सकते हैं। सिर्फ पहले से लिखे गए जवाबों की ही जांच होती है।
  • जांच के बाद नंबर बढ़ भी सकते हैं, घट भी सकते हैं या फिर पहले जितने थे उतने ही रह सकते हैं।
विज्ञापन

Bihar Board 10th Result Download: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करें:
  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां परिणाम वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
  • विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से बिहार बोर्ड चुनें।
  • अब बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • मांगे गए क्रेडेंशियल (रोल नंबर और रोल कोड) दर्ज करें और सबमिट कर दें।
  • परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करें।

आप यहां क्लिक करके भी सीधे बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम वाले पेज पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें