फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रात 11 बजे मंगेतर से बात करने बाद बीएससी की छात्रा ने कर ली आत्महत्या; नवंबर में होनी थी शादी

Wed, 02 Apr 2025 03:10 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Suicide: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बीएससी बायोटेक्नोलॉजी की अंतिम वर्ष की छात्रा ने मंगलवार रात खुद को फांसी लगा ली। छात्रा के हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों ने बताया कि वह रात करीब 11 बजे तेज आवाज में बात कर रही थी। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Student Suicide: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बीएससी बायोटेक्नोलॉजी की अंतिम वर्ष की छात्रा ने अपने मंगेतर से फोन पर बात करने के तुरंत बाद अपने हॉस्टल के कमरे में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक कौस्तुभ ने बताया कि घटना मंगलवार रात जौनपुर में हुई।

विज्ञापन

25 नवंबर को होने वाली थी शादी

पुलिस अधीक्षक ने बताया की 22 वर्षीय मृतका का नाम शिवांगी मिश्रा है और जलालपुर थाना क्षेत्र के कोतवालपुर गांव की रहने वाली है। शिवांगी लक्ष्मीबाई महिला छात्रावास के कमरा नंबर 35 में रह रही थी। वह 25 नवंबर को अपने मंगेतर के साथ शादी करनी वाली थी।
विज्ञापन

रात 11 बजे तेज आवाज में फोन पर बात कर थी शिवांगी

शिवांगी हॉस्टल में रहने वाली सहपाठियों ने बताया कि शिवांगी रात करीब 11 बजे तेज आवाज में बात कर रही थी। जब शोर कम हुआ, तो उन्होंने उसे आवाज लगाई, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। उसके कमरे का दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद,  हॉस्टल वार्डन को इसकी सूचना दी गई, जिन्होंने विश्वविद्यालय के अधिकारियों को सूचित किया। 

एसपी ने बताया कि जब उन्होंने दरवाजा तोड़ा, तो उन्होंने शिवांगी को छत के पंखे से लटकते हुए पाया। उसके गले में दुपट्टा बंधा हुआ था। अधिकारी ने बताया कि उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है।

एसपी ने बताया, "प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि वह अपनी आगामी शादी को लेकर तनाव में थी। हालांकि, पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें