BPSC Registration Last Date Today: पात्रता मापदंड
प्रधान शिक्षक: पंचायती राज संस्थान और नगर निगम संस्थान के अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों के लिए आयु सीमा अलग से निर्धारित नहीं है। हालाँकि सीबीएसई/आईसीएसई/बीएसईबी से संबद्ध संस्थानों में काम करने वाले शिक्षकों की आयु सीमा न्यूनतम 31 वर्ष होनी चाहिए और सेवानिवृत्ति की आयु सभी श्रेणियों के लिए 60 वर्ष निर्धारित है। वहीं महिला और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा छूट गई है।
हेड मास्टर- आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को डी.एल.एड, बी.टी, बी.एड बी.ए.एड, बी.एससी.एड या बी.एलएड पूरा होना चाहिए और शिक्षक पात्रता परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास राज्य सरकार के स्कूल में माध्यमिक शिक्षक के रूप में आठ साल का अनुभव या सीबीएसई, एसीएसई या बीएसईबी से संबद्ध स्कूल में माध्यमिक शिक्षक के रूप में 12 साल का अनुभव होना चाहिए।
रिक्ति विवरण
कुल 6,061 हेड मास्टर पदों और 40,247 हेड टीचर पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। प्राइमरी स्कूलों में हेड टीचर के खाली पद भरे जाएंगे और हायर सेकेंडरी स्कूलों में हेड मास्टर के खाली पद भरे जाएंगे।
आवेदन शुल्क
एससी/एसटी/महिला/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है, जबकि अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये लागू है।
BPSC Registration Last Date Today: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन टैब पर क्लिक करें।
- प्रधान शिक्षक आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करके आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।