फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC AE Exam: बीपीएससी एई परीक्षा का शेड्यूल जारी, कल आएगा एडमिट कार्ड

Wed, 02 Nov 2022 04:49 PM IST
सौरभ पांडे एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC AE परीक्षा तिथि 2022 जारी कर दी गई है। जबकि एडमिट कार्ड कल जारी होने वाला है। बीपीएससी 10 नवंबर से तीन पालियों में एई परीक्षा आयोजित करेगा।
विज्ञापन
BPSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार लोक सेवा आयोग सहायक इंजीनियरिंग (Bihar Public Service Commission Assistant Engineering) परीक्षा की तिथि जारी की गई है। बीपीएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर  दो नवंबर को एई परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। इसके मुताबिक 10 नवंबर से तीन पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। बीपीएससी एई एडमिट कार्ड 2022 गुरुवार 3 नवंबर, 2022 को जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - bpsc.bih.nic.inonce से एई एडमिट कार्ड की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

 

तीन सत्रों में होगी बीपीएससी एई परीक्षा 
  1. 10 नवंबर को पहले सत्र में सामान्य अंग्रेजी की परीक्षा सुबह 10 से 11 बजे तक होगी। वहीं दूसरे सत्र में सामान्य हिंदी की परीक्षा सुबह 11:30 से दोपहर 12:30 तक होगी। जबकि तीसरे सत्र में सामान्य अध्ययन की परीक्षा दोपहर से 1 बजे से दो बजे तक होगी।
  2. 11 नवंबर को पहले सत्र में जनरल इंजीनियरिंग का परीक्षा होगी।  वहीं दूसरे सत्र में सिविल इंजीनियरिंग (पेपर 5) और तीसरे सत्र में सिविल इंजीनियरिंग (पेपर 6) की परीक्षा होगी।
 

उम्मीदवारों को अपने संबंधित एडमिट कार्ड पर दर्ज बीपीएससी एई परीक्षा समय के अनुसार परीक्षा में शामिल होने की आवश्यकता होगी। परीक्षा केंद्र में उपस्थित होने के दौरान प्रवेश पत्र को  साथ लाना अनिवार्य होगा। उम्मीदवार एई एडमिट कार्ड पर परीक्षा के समय, स्थान और अन्य निर्देशों की जांच कर सकते हैं। बता दें कि बीपीएससी डाक के माध्यम से कोई प्रवेश पत्र नहीं भेजेगा और उम्मीदवारों को केवल वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा।
 
विज्ञापन

लिखित परीक्षा के आधार पर चयन
BPSC सहायक अभियंता भर्ती 2022 एक लिखित परीक्षा के माध्यम से की जाएगी। लिखित परीक्षा में 4 अनिवार्य पेपर और 2 वैकल्पिक पेपर शामिल होंगे। वैकल्पिक पेपर का चयन उम्मीदवारों को उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार करना होगा। BPSC AE परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे और परीक्षा प्रत्येक विषय के पेपर के लिए 1 घंटे के लिए आयोजित की जाएगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें