BPSC 68th Main परीक्षा पैटर्न
बीपीएससी 68वीं मेन्स 2023 12, 17 और 18 मई 2023 को आयोजित किया जाएगा। बीपीएससी मेन्स परीक्षा चार पेपरों के लिए आयोजित की जाएगी। BPSC मुख्य परीक्षा पैटर्न 2023 के अनुसार, मुख्य परीक्षा में सामान्य हिंदी, सामान्य अध्ययन - 1 और 2 और वैकल्पिक पेपर शामिल हैं। मुख्य परीक्षा के लिए आवंटित कुल 900 अंक हैं। 34 वैकल्पिक पेपरों में से उम्मीदवारों को एक पेपर का चयन करना होगा। बीपीएससी सिविल सेवा का व्यक्तित्व परीक्षण 120 अंकों का होगा। मेंस की परीक्षा 12 मई से ही शुरू होगी। 12 मई को जीएस- 1, 17 मई को जीएस- 2 व हिंदी और 18 मई को निबंध व ऑप्शनल पेपर की परीक्षा होगी।
अगर किसी को साक्षात्कार में 30 प्रतिशत से कम या 80 प्रतिशत से ज्यादा नंबर दिया जाता है तो इंटरव्यू बोर्ड इसे जस्टिफाई करेगा। इंटरव्यू बोर्ड को नंबर कम या ज्यादा देने के लिए दबाव नहीं डालाज जाएगा, लेकिन बोर्ड को बताना होगा कि कम या ज्यादा नंबर क्यों दिए गए।