फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC Judicial Services Exam 2023: बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगी परीक्षा की अधिसूचना जारी,इस तारीख से करें आवेदन

Tue, 21 Feb 2023 07:45 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC Recruitment 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने  32वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगी परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC 32nd Judicial Services Exam 2023 Notification: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने  32वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगी परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 27 फरवरी से आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 मार्च, 2023 तक है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 155 रिक्तियों को भरना है।
विज्ञापन

पात्रता मापदंड

बिहार लोक सेवा आयोग की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 01 अगस्त 2022 को 22 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही शैक्षिक योग्यता की बात करें तो आवेदकों को बार काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
 

आवेदन शुल्क

राज्य की आरक्षित श्रेणी / पीडब्ल्यूडी / महिला उम्मीदवारों के आवेदकों को 150 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि 600 रुपये अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए लागू है।
 
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू राउंड के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट जरूर देखें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें