फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Board Exams: बोर्ड परीक्षा में एक पेपर खराब हो गया? घबराएं नहीं, लड़ाई अभी बाकी है; अगले एग्जाम की करें तैयारी

Tue, 25 Feb 2025 10:30 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Board Exams: बोर्ड परीक्षा में एक पेपर खराब हो भी गया, तो हताशा क्यों? मनोविज्ञान की लेक्चरर माईफैन्वी बुग्लर अभिभावकों के लिए कुछ ऐसे नुस्खे सुझाती हैं, जिनसे वे अपने बच्चों को अगले पेपर के लिए बेहतर ढंग से तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन
Board Exam Pressure 2025 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Board Exams: परीक्षाओं के समय कई बार ऐसा होता है कि समय के अभाव या ठीक से तैयारी न हो पाने के कारण छात्रों का एकाध पेपर खराब हो जाता है। इस वजह से छात्र अगले पेपर की तैयारी पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते और हताश हो जाते हैं। छात्रों को यह समझना होगा कि इससे आने वाली अन्य परीक्षाएं भी प्रभावित हो सकती हैं। ऐसे वक्त में हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि छात्रों को उनकी गलतियों से सीखने और आने वाली परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करें। इससे उनमें मानसिक दृढ़ता का विकास होता है, जो बिना हार माने दबाव, चुनौतियों और प्रतिस्पर्धा को संभालने की क्षमता है। कुछ बातों का ध्यान रखकर बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत बनाया जा सकता है, ताकि वे ऐसी किसी भी स्थिति से उबरकर आने वाली परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तसल्ली से करें आकलन

किसी पेपर के खराब होने पर बच्चों को डांटने या उनका मनोबल कम करने के बजाय उनका हौसला बढ़ाना चाहिए। ऐसा करने के लिए उनके साथ बैठकर तसल्ली से पेपर का आकलन करें। उन्हें भरोसा दिलाएं कि वे अकेले नहीं हैं। यह भी समझाएं कि बाकी विषयों में अच्छा प्रदर्शन करके इसकी भरपाई की जा सकती है। छात्रों को चाहिए कि वे किसी ऐसे इन्सान से बात करें, जिनके साथ वे सहजता से सारी बीतें साझा कर सकें। इससे गलतियों की पहचान करने में मदद मिलती है।

माता-पिता को बनाना चाहिए दोस्त 

ऐसी किसी भी स्थिति में घबराना स्वाभाविक है। माता-पिता को चाहिए कि बच्चों से दोस्तों की तरह व्यवहार करें और उनकी घबराहट कम करने की कोशिश करें। छात्रों को चाहिए कि वे दूसरों के सुख-दुख को अपने ऊपर हावी न होने दें और भावनाओं में न बहें। अपनी क्षमता के अनुसार आगे की तैयारी पर ध्यान दें।

समझें कि ज्यादा मायने क्या है

एक पेपर का अच्छा या खराब होना ज्यादा मायने नहीं रखता। यह बस एक बुरे अनुभव जैसा होता है। कोशिश करें कि बच्चे इससे प्रभावित न हों। बच्चों को अगले पेपर के लिए और मेहनत करने में उनका साथ दें। उन्हें एहसास दिलाएं कि आप हर कदम पर उनके साथ हैं।

सकारात्मकता दिखाएं

थोड़ा समय बच्चों के साथ मिलकर उनके मनपसंद कामों ता नियमों के को करने में बिताएं। इससे उन्हें खुशी मिलेगी। बच्चों को किसी ऐसे व्यक्ति का उदाहरण दें, जो ऐसी किसी स्थिति से बाहर निकलकर सफल हुआ हो। छात्रों को सकारात्मक मन से पढ़ाई करनी चाहिए, ताकि पुरानी बातों का असर आने वाली परीक्षा पर न पड़े।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें