Board Exams 2025: 12वीं परीक्षा के बाद विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने के लिए अलग-अलग पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए हैं। इंजीनियरिंग और मेडिकल परीक्षाओं में न्यूनतम अंकों की शर्तें लागू होती हैं, जबकि कुछ परीक्षाओं में केवल 12वीं पास होना ही पर्याप्त है।
Board Exams 2025: बोर्ड परीक्षाओं का समय नजदीक आ रहा हैं। कई राज्यों की बोर्ड परीक्षाएं शुरू भी हो गई है, जबकि सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित होने वाली है। इसके बाद, देशभर के लाखों छात्र जेईई मेन, एनईईटी, सीयूईटी, और निफ्ट जैसी प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी में जुट जाएंगे।
ये परीक्षाएं भारत के शीर्ष विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश पाने का मुख्य माध्यम हैं। क्योंकि ये प्रवेश परीक्षाएं अत्यधिक प्रतिस्पर्धी होती हैं, इसलिए छात्रों को न्यूनतम 12वीं बोर्ड परीक्षा में निश्चित अंक प्राप्त करना आवश्यक होता है। कुछ परीक्षाओं में न्यूनतम योग्यता अंक निर्धारित किए गए हैं, जबकि कुछ में केवल 12वीं पास होना ही पर्याप्त होता है।
विज्ञापन
2 of 6
CUET UG 2025
- फोटो : Amar Ujala Graphics
CUET 2025: सीयूईटी परीक्षा 2025
केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली सीयूईटी 2025 परीक्षा छात्रों को उनकी पसंद के विषय में प्रवेश का अवसर प्रदान करती है। इसके लिए सामान्य वर्ग के छात्रों को 12वीं में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 45% अंक अनिवार्य हैं।
विज्ञापन
3 of 6
NIFT Exam 2025
- फोटो : freepik
NIFT 2025: निफ्ट प्रवेश परीक्षा
अगर बात फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र की करें, तो निफ्ट 2025 परीक्षा फैशन और टेक्नोलॉजी में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 12वीं में न्यूनतम अंकों की कोई बाध्यता नहीं है। बस उम्मीदवारों को अपनी 12वीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। हालांकि, चयन केवल निफ्ट प्रवेश परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली जेईई मेन 2025 परीक्षा का दूसरा सत्र 1 से 8 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 12वीं में न्यूनतम अंकों की कोई अनिवार्यता नहीं है, लेकिन यदि छात्र जेईई एडवांस्ड के लिए योग्य होना चाहते हैं, तो उन्हें फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित में कम से कम 75% अंक (SC/ST वर्ग के लिए 65%) प्राप्त करने होंगे।
विज्ञापन
5 of 6
NEET UG Syllabus 2025
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
NEET UG 2025: नीट यूजी परीक्षा 2025
इसी तरह, मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए नीट यूजी 2025 परीक्षा 7 मई 2025 को आयोजित की जाएगी। इसमें बैठने के लिए छात्रों को फिजिक्स, केमिस्ट्री, जीवविज्ञान/जैव प्रौद्योगिकी और अंग्रेजी विषयों के साथ 12वीं पास करना अनिवार्य है। सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए न्यूनतम 50% अंक (PCB विषयों में कुल मिलाकर) आवश्यक हैं, जबकि OBC/SC/ST/PWD वर्ग के छात्रों को कम से कम 40% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है।
कुल मिलाकर, बोर्ड 12वीं परीक्षा के बाद विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने के लिए अलग-अलग पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए हैं। इंजीनियरिंग और मेडिकल परीक्षाओं में न्यूनतम अंकों की शर्तें लागू होती हैं, जबकि कुछ परीक्षाओं में केवल 12वीं पास होना ही पर्याप्त है।