उन्होंने कहा, राज्य में इन परीक्षाओं की तिथियों को आगे बढ़ाए जाने की मांग लगातार की जा रही है। वहीं कई लोग इन दोनों इम्तिहानों को ऑनलाइन मोड से कराने की भी मांग कर रहे हैं, परंतु अब जब इम्तिहानों में सिर्फ दो महीने से भी कम का वक्त बचा है। ऐसे में परीक्षाओं की तारीखों को और आगे बढ़ाने का कोई औचित्य नहीं है। हमने परीक्षाओं का टाइम-टेबल घोषित कर दिया है और यह तय तिथियों पर ऑफलाइन माध्यम से ही आयोजित की जाएंगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि ‘परीक्षाओं का आयोजन कैसे किया जाएगा’ इस मुद्दे पर अपना समय बर्बाद न करें। अपना ध्यान सिर्फ परीक्षा की तैयारी में केंद्रित करें। भविष्य में यदि कोरोना संक्रमण के मामले राज्य में बढ़ते है, तब के हालातों की समीक्षा कर हम उचित निर्णय लेंगे।
यह भी पढ़ें - CBSE Board Exam 2021 : दसवीं बोर्ड छात्रों को बड़ी राहत, पाठ्यक्रम में 30% की कटौती
बता दें हाल ही में राज्य शिक्षा बोर्ड ने उपरोक्त दोनों एसएससी और एचएससी बोर्ड परीक्षाओं का टाइम-टेबल घोषित किया था। दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं 29 अप्रैल से 20 मई 2021 के बीच आयोजित की जाएंगी, वहीं बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं 23 अप्रेल से 21 मई 2021 के बीच आयोजित होंगी।
यह भी पढ़ें - Sarkari Naukri 2021 LIVE : 8वीं से लेकर स्नातकोत्तर तक के लिए हजारों नौकरियां, सैलरी एक लाख से अधिक