फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शिक्षकों से आज करेंगे संवाद

Thu, 17 Dec 2020 10:21 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक गुरुवार को शिक्षकों के साथ बातचीत करेंगे। वो शिक्षकों के साथ आगामी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर संवाद करेंगे। शिक्षा मंत्री चार बजे वेबिनार के जरिए शिक्षकों के साथ बातचीत करेंगे। इस वेबिनार के जरिए शिक्षक, शिक्षा मंत्री के साथ बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अपने सुझाव साझा कर सकेंगे। शिक्षक, शिक्षा मंत्री के साथ दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अपने सुझाव साझा करेंगे। 

विज्ञापन




इसे भी पढ़ें-'एनिमेशन व विजुअल इफेक्ट' की पढ़ाई के लिए सरकार खोलेगी संस्थान: प्रकाश जावड़ेकर
विज्ञापन



शिक्षक इस लाइव सेशन को ज्वॉइन कर शिक्षा मंत्री के साथ जुड़ सकते हैं। शिक्षा मंत्री ने इसे लेकर अपने सोशल मीडिया पेज पर एक  संदेश भी जारी किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि वह 17 दिसंबर चार बजे लाइव जाएंगे और आगामी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि #EducationMinisterGoesLive के जरिए आप अपने सुझाव और सवाल भेजें। इससे पहले बुधवार को शिक्षा मंत्री ने जेईई मेन 2021 परीक्षा को लेकर अहम घोषणा की थी। उन्होंने जेईई मेन परीक्षा 2021 की तारीखों की घोषणा की। शिक्षा मंत्री ने बताया है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी इस साल जेईई मेन 2021 की परीक्षा साल में 4 बार यानी 4 सत्रों में आयोजित करेगी। जेईई मेन 2021 की परीक्षा  फरवरी, मार्च , अप्रैल और मई में आयोजित की जाएगी। फरवरी सत्र की परीक्षा 23 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें