फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Board Exam 2022: म्यांमार से भारत आए छात्र बोर्ड परीक्षा में होंगे शामिल, मिजोरम सरकार ने दी मंजूरी

Wed, 23 Feb 2022 09:28 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

मिजोरम बोर्ड आफ स्कूल एजुकेशन (एमबीएसई) की ओर से इस साल दसवीं बोर्ड की परीक्षा 28 फरवरी, 2022 से शुरू की जाएगी। वहीं, बारहवीं बोर्ड की परीक्षा का आयोजन 1 मार्च, 2022 से किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते साल म्यांमार में हुए सैन्य तख्तापलट के बाद कई लोगों ने वहां से निकलकर भारत में शरण ली थी। अब इनमें से कई छात्र इस बार बोर्ड की परीक्षाओं में हिस्सा लेंगे। इस बात की जानकारी मिजोरम के शिक्षा मंत्री लालचम्दामा राल्ते ने जारी की है। उन्होंने बताया कि इस साल होनी वाली दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 27 शरणार्थी छात्र-छात्राओं ने अपना पंजीयन कराया है। वहीं, बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में 2 छात्र हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन


मिजोरम में आए हैं शरणार्थी
सैन्य तख्तापलट के बाद म्यांमार से बड़ी संख्या में लोगों ने मिजोरम के सियाहा और चम्फाई जिले में आकर शरण ली है। राज्य सरकार ने इससे पहले एक अधिसूचना जारी की थी, जिसमें शरणार्थी छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा में भाग लेने की अनुमति दी गई थी। खबरों के मुताबिक मिजोरम के विभिन्न स्कूलों में म्यांमार से आए करीब एक हजार शरणार्थी छात्र-छात्राओं ने अपना पंजीकरण कराया है। 

इस तारीख से होंगी परीक्षाएं
मिजोरम बोर्ड आफ स्कूल एजुकेशन (एमबीएसई) की ओर से इस साल दसवीं बोर्ड की परीक्षा 28 फरवरी, 2022 से शुरू की जाएगी। वहीं, बारहवीं बोर्ड की परीक्षा का आयोजन 1 मार्च, 2022 से किया जाएगा। परीक्षा ऑनलाइन मोड में ली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें