फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BITSAT 2021: अगस्त में होने वाली है परीक्षा, संस्थान ने जारी किया प्रवेश पत्र, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

Sat, 17 Jul 2021 06:02 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

अभ्यर्थी बिट्स पिलानी की आधिकारिक वेबसाइट bitadmission.com पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं
विज्ञापन
BITSAT Slot Booking - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस एडमिशन टेस्ट, बिटसैट 2021 के लिए संस्थान ने शनिवार को प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी बिट्स पिलानी की आधिकारिक वेबसाइट bitadmission.com पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि बिटसैट 2021 की परीक्षा 24 से 29 जून तक निर्धारित की गई थी। लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इस कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया था। अब यह परीक्षा 3 अगस्त से 6 अगस्त, 2021 के बीच आयोजित होने जा रही है। 

विज्ञापन

बिटसैट 2021: ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • अभ्यर्थी बिटसैट की आधिकारिक साइट- bitadmission.com पर जाएं।
  • होम पेज पर ही, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, 'हॉल टिकट और निर्देश डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।'
  • इस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • इसके बाद ‘आगे बढ़ें’ पर क्लिक करें।
  • फिर से एक नया पेज खुलेगा जहां आप अपना एडमिट कार्ड देख पाएंगे।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य में आने वाले उपयोंग के लिए इसका प्रिंट ले लें।
विज्ञापन

तीन घंटे की होगी परीक्षा

यह परीक्षा 3 घंटे की होगी। जिसमें प्रत्येक सही जवाब पर तीन अंक दिए जाएंगे। वहीं प्रत्येक गलत जवाब पर 1 अंक काट लिए जाएंगे। परीक्षा की अवधि समाप्त होने के बाद, कुल सही उत्तर और कुल गलत उत्तर के आधार पर कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रत्येक छात्र का स्कोर प्रदर्शित किया जाएगा। अभ्यर्थियों के पास अगले दिन बिट्स की वेबसाइट पर अपने स्कोर की जांच करने का विकल्प भी है। वे चाहें तो स्कोर का प्रिंट भी ले सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें